Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी का पुतला फूंका:भदोही में राहुल गांधी पर टिप्पणी के विरोध में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। यह प्रदर्शन दुर्गागंज तिराहे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को लेकर की गई कथित टिप्पणियों की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें गैर-जिम्मेदाराना और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताया। वसीम अंसारी और जिला उपाध्यक्ष (संगठन) त्रिलोकी नाथ बिंद ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी राष्ट्रीय नेता के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार के बयान राजनीतिक हताशा को दर्शाते हैं। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चौहान और रमाशंकर बिंद ने कहा कि राहुल गांधी किसानों, युवाओं, महिलाओं, पिछड़े वर्गों और वंचित समाज के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। उनका दावा था कि विपक्ष की बढ़ती सक्रियता से घबराकर भाजपा नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस नाजिम अली और जिला उपाध्यक्ष सुरेश गौतम ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक असहमति स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करती हैं। वहीं, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्रा ने इसे युवाओं और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास बताते हुए कहा कि इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान विशाल गौतम, दीपक मिश्रा, धीरज पाल, अभिषेक पाल, शिवकुमार, विजय कुमार पाल, भगवान दास बिंद, गिरजा शंकर बिंद, प्रवीण बिंद, राकेश शुक्ला और राम सजीवन प्रजापति समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में आश्रम विद्यालय का नाम बदलने पर प्रदर्शन:अपनी जनता पार्टी ने DM को सौंपा PM को संबोधित ज्ञापन, कहा- तुरंत बदला जाए नाम
    Next Article
    मऊ में बारिश से मिली गर्मी से राहत:कई इलाकों में हल्की तो मोहम्मदाबाद गोहना में झमाझम बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment