Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह:हाईस्कूल-इंटर के 22 छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन और सम्मान

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया के विकास भवन सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने सोमवार को मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस समारोह में जनपद स्तर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 11-11 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। चयनित विद्यार्थियों को मंच पर 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि का प्रतीकात्मक चेक, पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रोत्साहन राशि पहले ही विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी थी, और समारोह में प्रतीक स्वरूप चेक वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित करना तथा अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था। समारोह के दौरान प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और प्रदेश स्तर पर सम्मानित मेधावी छात्रों के समारोह का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि संजय मिश्रा ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद के मेधावी छात्र-छात्राएं जिले और प्रदेश का गौरव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है, और ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा उत्कृष्टता की भावना विकसित करते हैं। इस कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राम आसरे यादव, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी जिला समन्वयक समग्र शिक्षा आनन्द प्रकाश मिश्र सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य प्रफुल्ल कुमार ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में चलती ट्रेन से फिसलकर वैटनरी फार्मसिस्ट की मौत:प्रयागराज लौटते समय बरेली जंक्शन पर हुआ हादसा, पत्नी के सामने पति की मौत
    Next Article
    कौशांबी में आश्रम विद्यालय का नाम बदलने पर प्रदर्शन:अपनी जनता पार्टी ने DM को सौंपा PM को संबोधित ज्ञापन, कहा- तुरंत बदला जाए नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment