Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में कोल्डड्रिंक के बकाया पर विवाद का VIDEO:बीच सड़क पर खूब चले लाठी-डंडे, 38 हजार मांगने पर युवक को पीटा

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया के गौवापार बाजार में मंगलवार को उधार के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गंभीर रूप से पीटा गया। इस घटना का वीडियो बुधवार रात सामने आया है। आरोप है कि तीन साल पहले उधार लिए गए 38 हजार रुपए के कोल्डड्रिंक का भुगतान मांगने पर विपक्षियों ने 35 वर्षीय विजय कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल विजय कुमार को मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर करीब आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस दौरान एक युवक के सिर पर डंडा लगने से वह सड़क पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ लोग बीच-बचाव करने का प्रयास भी करते नजर आ रहे हैं। गौवापार बाजार निवासी विजय कुमार (35) पुत्र हरखचंद के अनुसार, गांव के प्रमोद गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता और दीपक गुप्ता (तीनों पुत्र भुवाल गुप्ता) ने लगभग तीन वर्ष पहले 38 हजार रुपये का कोल्डड्रिंक उधार लिया था। बार-बार मांगने के बावजूद उन्होंने भुगतान नहीं किया था। मंगलवार को जब विजय कुमार ने दोबारा अपने पैसे की मांग की, तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने विजय कुमार पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। विजय कुमार के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद पुलिस ने उनके बेटे और भाई को नगरा थाने में बैठा रखा है, जबकि नामजद आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। नगरा थाने के उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञान में है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भवन का नक्शा तभी पास होगा, जब होगी फायर सेफ्टी;:LDA ने बदले नियम अब फायर NOC के बिना नहीं मिलेगा मानचित्र
    Next Article
    गुरु पूर्णिमा पर गिरिराज भगवान का पंचामृत से महाभिषेक:मथुरा में 7 दिनों तक चले महोत्सव के अंतिम दिनों दर्शन को उमड़े भक्त,जयकारे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment