Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरु पूर्णिमा पर गिरिराज भगवान का पंचामृत से महाभिषेक:मथुरा में 7 दिनों तक चले महोत्सव के अंतिम दिनों दर्शन को उमड़े भक्त,जयकारे लगाए

    4 hours ago

    1

    0

    गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में सात दिवसीय श्री गिरिराज पूजा महोत्सव का समापन हुआ। अंतिम दिन भगवान गिरिराज महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत से महाभिषेक किया गया। देर शाम भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए और उनके दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंचामृत से हुआ भगवान गिरिराज का महाभिषेक श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल और स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन भगवान गिरिराज महाराज का भव्य पंचामृत महाभिषेक किया गया। भक्तों ने दूध, दही, घी, शहद और शर्करा से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। शास्त्रीय परंपरा के अनुसार केसर, सुगंधित द्रव्य और वनौषधियों का भी उपयोग किया गया। पूरे आयोजन के दौरान हरिनाम संकीर्तन और ब्रज के पारंपरिक भजनों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। पुष्प कुंज में दिए भगवान ने दर्शन श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। भगवान श्रीकेशवदेव और श्रीगिरिराज महाराज को सुगंधित पुष्पों और पत्तियों से तैयार भव्य पुष्प कुंज में विराजमान किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 10 दिन की मेहनत से तैयार हुआ 56 भोग महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकेशवदेव, श्रीगिरिराज महाराज और परिसर के अन्य मंदिरों में भव्य 56 भोग अर्पित किए गए। संस्थान सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस आयोजन की तैयारियां कई दिन पहले शुरू हो गई थीं। सैकड़ों कारीगरों ने लगभग 9 से 10 दिनों तक शुद्धता और श्रद्धा के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए, जिन्हें भगवान को भोग के रूप में अर्पित किया गया। भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल 56 भोग दर्शन के दौरान ब्रज की प्रसिद्ध भजन गायिका शालिनी शर्मा और भोपाल की गुंजन तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण के मनोहारी भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे। सात दिवसीय श्री गिरिराज पूजा महोत्सव का समापन 108 दीपों से भगवान की भव्य आरती के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में कोल्डड्रिंक के बकाया पर विवाद का VIDEO:बीच सड़क पर खूब चले लाठी-डंडे, 38 हजार मांगने पर युवक को पीटा
    Next Article
    गैंगस्टर बिल्ला का फर्जी पासपोर्ट मामले में दीवान से पूछताछ:गोरखपुर के पते का इस्तेमाल कर बनवाई आईडी, इंडोनेशिया से पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment