Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई:परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि

    9 hours ago

    1

    0

    बलिया में मंगलवार को भारत रत्न और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्वप्रथम कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद, उन्हें नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों, पिछड़ों, दलितों और शोषितों की आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने इन वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समानता के क्षेत्र में उनके कार्य सदैव याद रखे जाएंगे। उनके सिद्धांतों और आदर्शों का पालन करके ही एक समतामूलक समाज की स्थापना संभव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू:546 मतदाता चुनेंगे नई कार्यकारिणी, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में हुई बैठक
    Next Article
    चंदौली में डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:25 हजार रुपए है कीमत, आरोपी पहले भी दो बार जा चुका है जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment