Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू:546 मतदाता चुनेंगे नई कार्यकारिणी, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में हुई बैठक

    7 hours ago

    1

    0

    डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की 2025-26 सत्र के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने बताया कि आगामी सत्र 2025-26 की नई कार्यकारिणी का चयन कुल 546 सदस्य करेंगे। इनमें 56 आजीवन सदस्य और 490 वार्षिक सदस्य शामिल हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रबंध समिति का चुनाव 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगा। चुनाव प्रक्रिया के लिए पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में श्रीनाथ सिंह एडवोकेट के साथ मुश्ताक अली एडवोकेट, निर्लेंद्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट और छोटेलाल गौतम एडवोकेट शामिल हैं। कमेटी के गठन के बाद, चुनाव अधिकारी विस्तृत कार्यक्रम जारी करेंगे। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर रणजीत सिंह, श्याम बिहारी यादव, राजेश यादव, वीरेंद्र राव, चंद्रप्रकाश सिंह, टीटू गुप्ता, कामता प्रसाद यादव, रमेशचंद्र सिंह, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद यादव, विमल प्रसाद सिंह, नवीन पाण्डेय, शैलेंद्र कुमार, सुरेश सिंह, दसरथ यादव और रामगुल्ली सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 3 सगे भाइयों के साथ 12 को उम्रकैद:1999 में कुएं में सिरकटी लाश मिलने पर दंगा हुआ, कर्फ्यू लगाना पड़ा था
    Next Article
    बलिया में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई:परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment