Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:25 हजार रुपए है कीमत, आरोपी पहले भी दो बार जा चुका है जेल

    11 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपी की पहचान दरवेशपुर गांव निवासी रिंकू नट के रूप में हुई है। पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि भगवान तालाब नहर के पास एक तस्कर गांजा की खेप के साथ मौजूद है। इस सूचना पर सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मौके से रिंकू नट को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी रिंकू नट ने बताया कि वह बिहार राज्य के विभिन्न स्थानों से गांजा खरीदता था। इसके बाद वह चंदौली और आसपास के इलाकों में इसे फुटकर में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी दो बार गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि एक शातिर तस्कर को गांजा की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जेल से छूटने के बाद भी गांजा तस्करी में सक्रिय था। पुलिस टीम में कोतवाल विजय बहादुर सिंह के साथ तरुण कश्यप, धीरेंद्र यादव, रवि शंकर प्रसाद, अरविंद कुमार और सुमित तिवारी शामिल थे। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क को खंगाल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई:परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि
    Next Article
    लखीमपुर में 108 एम्बुलेंस में हुआ बच्चे का जन्म:ईएमटी ने हाई-रिस्क प्रसव कराया सफल, मां-बच्चा दोनों स्वस्थ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment