Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में मनरेगा मजदूरों का भुगतान लंबित:कांग्रेस ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन, जल्द भुगतान की मांग

    19 hours ago

    1

    0

    बलिया में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतान को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संतोष चौबे के नेतृत्व में दिया गया। संतोष चौबे ने बताया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले लगभग 1 करोड़ मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में मनरेगा के लगभग 2000 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। चौबे ने यह भी बताया कि मनरेगा योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40,000 संविदा कर्मियों को भी पिछले 8 महीनों से भुगतान नहीं मिला है। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि गरीब जॉब कार्ड धारकों और इन संविदा कर्मियों को उनके कार्य का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में महाप्रसाद चौबे, बैजनाथ राम, अनिल पांडे, बीर बहादुर सिंह, अबूल फैज, राजेश राय, अखिलेश कन्नोजिया, संग्राम तिवारी, मणि नाथ तिवारी, अरुण श्रीवास्तव, आशुतोष चौबे और मंटू गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डलमऊ SDM के खिलाफ DM कार्यालय पर प्रदर्शन:रायबरेली में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के संरक्षण का आरोप, SDM ने नकारा
    Next Article
    बलिया में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें:सिलेंडर के साथ केवाईसी के लिए भी लगानी पड़ रही लाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment