Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें:सिलेंडर के साथ केवाईसी के लिए भी लगानी पड़ रही लाइन

    21 hours ago

    1

    0

    बलिया में एलपीजी गैस सिलेंडर और केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें मंगलवार को भी देखी गईं। उपभोक्ताओं को गैस प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। पहले सिलेंडर की बुकिंग के एक-दो दिन बाद ही डिलीवरी मिल जाती थी, लेकिन अब उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ रहा है। एक सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग जैसे नियमों की पूरी जानकारी न होने से भी उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शहर के रामलीला मैदान के पास एचपी गैस एजेंसी और ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न गैस एजेंसियों पर घरेलू सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। उपभोक्ता न केवल सिलेंडर लेने के लिए, बल्कि केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए भी घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। कई गैस गोदामों पर सर्वर डाउन होने के कारण केवाईसी का काम भी ठप पड़ जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को इस गर्मी में और अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र की एक गैस एजेंसी पर केवाईसी की लाइन में खड़ी सुमन देवी ने बताया कि उनका अंगूठा राशन उठाते समय तो लग गया, लेकिन यहां तीन बार कोशिश करने पर भी नहीं लग रहा है। एक अन्य उपभोक्ता ने शिकायत की कि वह तीन घंटे से केवाईसी के लिए लाइन में हैं, लेकिन अभी तक उनका काम नहीं हो पाया। वीरू नामक उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी द्वारा केवाईसी करने के लिए पाइप खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। ऑनलाइन सिस्टम में समस्या के कारण नई गैस बुकिंग भी प्रभावित हो रही है। हालांकि, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बलिया जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर के स्टॉक में कोई कमी नहीं है। प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों के साथ-साथ अवैध भंडारण और वितरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में मनरेगा मजदूरों का भुगतान लंबित:कांग्रेस ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन, जल्द भुगतान की मांग
    Next Article
    नोएडा में सफाई कर्मियों ने प्राधिकरण पर किया प्रदर्शन:गिरफ्तार यूनियन नेताओं को छोड़ा जाए, इसके बाद लौटेंगे काम पर, भारी पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment