Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में मारपीट से अधेड़ की मौत:ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    6 hours ago

    1

    0

    बलिया के रेवती में सब्जी बेचने को लेकर हुई मारपीट में वार्ड नंबर 6 निवासी धनजी तुरहा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम जब उनका शव घर पहुंचा, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। यह घटना रविवार रात रेवती बीज गोदाम के समीप हुई थी। मारपीट के बाद धनजी तुरहा की मौत हो गई। सोमवार शाम शव घर पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोगों ने कुछ देर तक शव को घर के सामने रखने के बाद उसे खाट पर उठाकर नगर के बीज गोदाम तीन मुहानी पहुंचे। वहां उन्होंने शव को बीच सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा। सूचना मिलने पर सीओ बैरिया फहीम कुरेशी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह, दोकटी प्रशांत चौधरी और चाइल्ड थाना के राजेश बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। सीओ ने बताया कि चार नामजद आरोपियों में से मीना देवी उर्फ कुदुरनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने शेष आरोपी सुनील तुरहा और अमरनाथ साहनी अदि को भी शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। समाजसेवी राणा योगेंद्र विक्रम उर्फ मांडलू सिंह के समझाने-बुझाने के बाद लगभग आधे घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान सुशील श्रीवास्तव, सभासद अजय वर्मा और प्रमोद उपाध्याय सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अब बिजली बिल का टेंशन होगा खत्म:कारखानों को 'सोलर' से मिलेगी नई रफ्तार, 7 मई को लखनऊ में सजेगा बड़ा एनर्जी एक्सपो
    Next Article
    कानपुर में झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:गर्भपात कराने का आरोप, बेटी के जन्म के बाद बोला-पहले से शादीशुदा; 5 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment