Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में अब बिजली बिल का टेंशन होगा खत्म:कारखानों को 'सोलर' से मिलेगी नई रफ्तार, 7 मई को लखनऊ में सजेगा बड़ा एनर्जी एक्सपो

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर की औद्योगिक चमक अब सौर ऊर्जा के दम पर और बढ़ने वाली है। उत्तर प्रदेश को क्लीन एनर्जी इन्वेस्टमेंट का पावरहाउस बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में सोमवार को कानपुर के विकास भवन में 'यूपी एनर्जी एक्सपो 2026' का प्री-इवेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) और यूपीनेडा के इस साझा प्रयास का मकसद शहर के उद्यमियों और आम जनता को सौर ऊर्जा के फायदों से रूबरू कराना था। विकास भवन में हुए इस आयोजन में सीडीओ दीक्षा जैन ने कहा,कि नवीकरणीय ऊर्जा अब सिर्फ विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन गई है। उन्होंने कहा कि 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' और 'पीएम कुसुम योजना' के जरिए कानपुर के घरों, किसानों और यहां के कारखानों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इससे न केवल ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि विकास की रफ्तार को भी मजबूती मिलेगी। 7 मई से लखनऊ में जुटेगा दुनिया भर का निवेश कानपुर में हुई इस चर्चा का बड़ा हिस्सा आगामी 7 से 9 मई तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले 'यूपी एनर्जी एक्सपो 2026' पर केंद्रित रहा। पीएचडीसीसीआइ के सीनियर रीजनल डायरेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि, इस तीन दिवसीय एक्सपो में देश-विदेश की 150 से अधिक कंपनियां अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। इसमें 60 से ज्यादा विशेषज्ञ और वक्ता निवेश के नए अवसरों और सरकारी नीतियों पर मंथन करेंगे। कम होगी इंडस्ट्री की बिजली लागत कानपुर जैसे औद्योगिक शहर के लिए सौर ऊर्जा किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्रम में मौजूद एमएसएमई के संयुक्त निदेशक वी.के. वर्मा और जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि उद्योगों के लिए सोलर पैनल अपनाना अब बेहद किफायती हो गया है। इससे बिजली का बिल और उत्पादन लागत कम होगी, जिससे कानपुर के उत्पादों की बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। गोल्डी ग्रुप और केईआई इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने भी माना कि सौर ऊर्जा में असीम संभावनाएं हैं। प्रयागराज और वाराणसी में भी होंगे कार्यक्रम कानपुर के बाद यह जागरूकता अभियान प्रदेश के अन्य शहरों में भी जारी रहेगा। 20 मार्च को प्रयागराज, 27 मार्च को वाराणसी, 17 अप्रैल को गोरखपुर और 24 अप्रैल को लखऊ में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य पूरे प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा की इस मुहिम से जोड़ना और उत्तर प्रदेश को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी ने पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा की:कानपुर में कलेक्ट्रेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े अधिकारी, सड़कों-पुलों की कार्ययोजना पर चर्चा
    Next Article
    बलिया में मारपीट से अधेड़ की मौत:ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment