Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में नए पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन:एसपी बोले- यूपी पुलिस को मिले 60 हजार नए आरक्षी

    3 hours ago

    2

    0

    बलिया के रेवती थाना क्षेत्र में छेड़ी पुलिया के पास नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का रविवार को उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद एसपी ओमवीर ने बताया कि यह पुलिस सहायता केंद्र रेवती और बैरिया के बीच एक निर्जन स्थान पर स्थापित किया गया है। इस दूरी के बीच पहले कोई पुलिस चेक पोस्ट नहीं थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में कमी महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र को स्थायी बनाया जाएगा और यहां पुलिसकर्मी भी नियुक्त किए गए हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि किसी भी घटना की स्थिति में पुलिस जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई कर सके। एसपी ने यह भी बताया कि यह सीमावर्ती क्षेत्र है, जहां शराब तस्करी की शिकायतें रहती हैं, और यह केंद्र उसकी रोकथाम में भी सहायक होगा। एसपी ओमवीर ने इस अवसर को यूपी पुलिस के लिए एक खास दिन बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को 60 हजार नए आरक्षी मिले हैं, जिनकी पासिंग आउट परेड आज सभी जगह हुई है। बलिया जिले को भी 1145 नए आरक्षी मिले हैं। उन्होंने आगे बताया कि ये सभी आरक्षी आज रात या कल तक अपने-अपने थानों पर पहुंच जाएंगे। इसके अतिरिक्त, बलिया में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 343 आरक्षी भी थानों पर पहुंच चुके हैं। एसपी ने विश्वास व्यक्त किया कि पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता से अपराधियों का मनोबल टूटेगा और आम नागरिकों में विश्वास बढ़ेगा। इससे पहले, थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, समाजसेवी संजय सिंह, अशोक मिश्र, नरेंद्र सिंह, डब्लू सिंह, संतोष सिंह और विरेश तिवारी सहित अन्य लोगों ने एसपी ओमवीर और सीओ बैरिया फहीम कुरैशी का बुके और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजपुर सीट पर भाजपा से पहली पसंद सतीश महाना:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अर्पित यादव, कांग्रेस से धर्मराज सिंह चौहान
    Next Article
    भदोही विधानसभा में समाजवादी पार्टी बनी पहली पसंद:दूसरे पर भाजपा के रविंद्र नाथ त्रिपाठी, डीएम सिंह गहरवार बने बसपा की पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment