Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में ओम प्रकाश राजभर बोले-अखिलेश ने हमें तलाक दिया:इसलिए गुस्सा आता है, सपा-कांग्रेस दोनों ही दगे हुए कारतूस

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार शाम 6.30 बजे भाजपा के जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें तलाक दे दिया है, इसलिए जब भी उनका सामना होता है तो उन्हें गुस्सा आ जाता है। राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दगे हुए कारतूस हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में सपा 47 सीटें जीत सकी थी, जबकि 2027 के विधानसभा चुनाव में उसके लिए 27 सीटें जीतना भी बड़ी उपलब्धि होगी। जनसंवाद कार्यक्रम भीखा भगत पोखरा परिसर में आयोजित किया गया था। विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उन्होंने राजनीति में कई पहलवान तैयार किए हैं। राजभर में अपनी तुलना पौराणिक पात्र बाली से किया। कहा कि जिस तरह बाली के सामने आने पर विरोधियों का आधा बल समाप्त हो जाता था, उसी तरह उन्हें देखकर विरोधियों को 100 डिग्री बुखार आ जाता है। उन्होंने कहा, विरासत में सत्ता मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के नेता दिन में भाजपा का विरोध करते हैं, जबकि रात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हैं। कहा कि उनके पास इससे जुड़े फोटो भी हैं। साथ ही रामगोपाल यादव द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी गई एक चिट्ठी का भी जिक्र किया। राजनीतिक भविष्य को लेकर अधिक आत्मविश्वास महिला आरक्षण विधेयक का उल्लेख करते हुए राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून लेकर आए, लेकिन समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी और शिवसेना ने इसका विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां कमजोर हुई हैं और आगामी मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी में भी टूट देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि सपा को अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अधिक आत्मविश्वास नहीं होना चाहिए। इतिहास और विरासत ही समाज की सबसे बड़ी ताकत राजभर ने अपने राजनीतिक संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने 27 अक्टूबर 2002 को महाराजा सुहेलदेव के सम्मान और इतिहास को सामने लाने का अभियान शुरू किया था, तब उन्हें भारी विरोध और आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इतिहास और विरासत ही किसी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है और बिना इतिहास के कोई भी समाज या नेतृत्व लंबे समय तक टिक नहीं सकता। सपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए वहीं ओम प्रकाश राजभर का फेफना विधानसभा क्षेत्र के रतसर में प्रस्तावित जनसभा से पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गड़वार-फेफना मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए, मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और हाल ही में सपा सांसद सनातन पांडेय को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई। विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क था। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा कारणों से मंत्री ओम प्रकाश राजभर के यात्रा मार्ग में भी बदलाव किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। ------------------------- गाजियाबाद में बेटी बोली- पापा को चाकू मारा-आंतें निकल आईं:मुझे जल्लादों की तरह पीटता था; दामाद ने की थी ससुर की हत्या मैं बता नहीं सकती कि मेरे पति ने मुझ पर क्या-क्या जुल्म किए। सालों तक सहती रही कि शायद वह बदल जाएगा, लेकिन वह शराब पीकर जल्लाद की तरह मारता-पीटता था। ये बात कहते-कहते गाजियाबाद में मोदीनगर की रहने वाली मोनिका फूट-फूटकर रोने लगीं। पास खड़े भाई ने उनको सहारा दिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललिता हत्याकांड- इकरा ने पीड़ित परिवार को अखिलेश से मिलवाया:मेरठ से दिल्ली लेकर पहुंचीं; सपा प्रमुख बोले- न्याय दिलाने वाले थप्पड़ बरसा रहे
    Next Article
    ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:शामली साइबर थाना पुलिस ने हरियाणा से आरोपी को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment