Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललिता हत्याकांड- इकरा ने पीड़ित परिवार को अखिलेश से मिलवाया:मेरठ से दिल्ली लेकर पहुंचीं; सपा प्रमुख बोले- न्याय दिलाने वाले थप्पड़ बरसा रहे

    10 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे मेरठ ललिता हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। अखिलेश ने दिल्ली के सरकारी आवास पर 1 घंटे 15 मिनट तक ललिता के परिवार से बंद कमरे में बात की। उन्हें 2 लाख रुपए का चेक सौंपा। सूत्रों के मुताबिक, 10 जुलाई (शुक्रवार) की रात अखिलेश ने परिवार को फोन कर दिल्ली मिलने के लिए बुलाया। कैराना सांसद इकरा हसन माता-पिता और भाई को लेकर दिल्ली पहुंचीं। पीड़ित परिवार ने अखिलेश को पूरी घटना बताई। अखिलेश ने ललिता के पिता से कहा- बेटी को न्याय मिलेगा। सरकार बनने पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देंगे। उन्होंने मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय पर तंज भी कसा। कहा- जिस पुलिस से न्याय की उम्मीद होती है, उसके ही अधिकारी अन्याय और अहंकार के थप्पड़ जनता के गाल पर मार रहे हैं। वीडियो यूपी पुलिस की छवि को खंडित कर रहा है। इससे आम जनता के प्रति संवेदनशील पुलिसकर्मी शर्मिंदा हैं। दरअसल, बीए की छात्रा ललिता गौतम का शव 17 मई को गन्ने के खेत में मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया था। सूचना पर SSP अविनाश पांडेय पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को थप्पड़ मारे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा। अखिलेश यादव बोले- सदन में उठाएंगे पूरा मामला सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश ने परिवार से कहा- आरोपी अंकुश का भाई अंकित जो PAC में है। उसे सस्पेंड किया गया है, उस पर भी मुकदमा कराकर अरेस्ट कराएंगे। कलेक्ट्रेट के गेट पर जो लोग ललिता गौतम के लिए न्याय की मांग कर रहे थे, जिन पर पुलिस ने लाठियां चलाईं, डंडे और थप्पड़ बरसाए, उनको भी न्याय दिलाएंगे। जिन 13 लोगों पर पुलिस ने न्याय मांगने के कारण मुकदमे लगाए हैं, उनके मुकदमे भी हटवाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। इस पूरे प्रकरण को सदन में उठाएंगे। अखिलेश बोले- मेरठ की बेटी के साथ महा-अत्याचार हुआ इससे पहले अखिलेश ने ‘X’ पर लिखा- जब वो खुद ही बेलगाम हैं, जिसके हाथ में लगाम है तो फिर उनका क्या, जो उनके दरबार में दरबान हैं। ‘मेरठ की बेटी’ के साथ महा-अत्याचार हुआ। नामजद आरोपियों पर कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि आंदोलनकारियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा लगाया गया। यह नाइंसाफी की पराकाष्ठा है। पीडीए अब सहेगा नहीं, कहेगा। सच तो ये है कि जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ, विशेष रूप से एक युवा मृतक की शोक-संतप्त मां से सरेआम अभद्रता का वाचन करे, उसकी पुलिस से कोई भी उम्मीद करना बेमानी है। मस्तिष्क का आदेश ही, उंगलियां मानती हैं। इकरा हसन बोलीं- मेरठ SSP रवैये पीड़ित परिवार डरा इकरा हसन ने दैनिक भास्कर को बताया कि मेरठ के एसएसपी के रवैये के बाद से पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है। आज हम लोग सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। पीड़ित परिजनों को एसएसपी ने जाति सूचक शब्द कहे। अहंकार की हदें पार की गईं। पहली बार किसी आईपीएस अफसर ने इस तरह की गुंडागर्दी की। ऐसे अफसरों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। ललिता गौतम के परिवार से मिले संगीत सोम ललिता गौतम के परिवार से मिलने पूर्व विधायक संगीत सोम पहुंचे। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। बोले- बेटी को हर हाल में न्याय मिलेगा। साथ ही वकील की फीस के लिए आर्थिक सहायता देने का भी एलान किया। उन्होंने कहा- बेटी के साथ गलत हुआ है, इसलिए उसे न्याय मिलना ही चाहिए। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि पूरी प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। सरकार आरोपियों को फांसी तक पहुंचाने के लिए विधिक प्रक्रिया के तहत पूरी मजबूती से पैरवी करेगी। पीड़ित परिवार को मजबूत कानूनी लड़ाई लड़ने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने अपनी ओर से वकील की फीस के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, ताकि परिवार सक्षम अधिवक्ता के माध्यम से मुकदमे की पैरवी कर सके। हिन्दूवादी नेता पिंकी चौधरी हाउस अरेस्ट मेरठ में ललिता गौतम के परिवार से मिलने आ रहे हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को पुलिस ने गाजियाबाद के आवास पर नजरबंद कर दिया। कल सांसद चंद्रशेखर ने परिवार से मुलाकात की थी इससे पहले, 10 जुलाई को सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मेरठ में ललिता के परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने सांसद ने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा- न्याय नहीं मिला तो लखनऊ में आंदोलन करेंगे और लोकसभा में भी मामला उठाएंगे। अब जानिए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के बारे में… SSP ने कहा- मेरे सपोर्टर एक और विरोधी दो पौधे लगाएं इस बीच, SSP अविनाश पांडेय ने 10 जुलाई को एक वीडियो जारी किया। उसमें कहा- जो भी एक्शन हुआ है, वह अपराधियों पर हुआ है। हर चीज के साक्ष्य हमारे पास मौजूद हैं। जो लोग मेरे लिए पर्सनल कमेंट कर रहे हैं, उनकी मैं काउंसलिंग करूंगा, उनको समझाने का प्रयास करूंगा। लेकिन, जो लोग कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे, उनको बिल्कुल क्षमा नहीं किया जाएगा। आखिरी में मैं एक अपील करना चाहूंगा कि जो लोग मेरे सपोर्ट में हैं, वह आगामी वृक्षारोपण महोत्सव में एक पेड़ लगाएं, अपने आसपास पॉलिथीन न फैलाए। जो लोग मेरे विरोध में हैं, मैं उनसे भी अपील करना चाहूंगा कि वह दो पेड़ लगाएं। अपने गुस्से को समाज के लिए यूज करें, न कि किसी जाति विशेष की बात करने में या कानून व्यवस्था खराब करने वाले अपराधियों का साथ देने में। ------------------- ये खबर भी पढ़ें गाजियाबाद में बेटी बोली- पापा को चाकू मारा-आंतें निकल आईं:मुझे जल्लादों की तरह पीटता था; दामाद ने की थी ससुर की हत्या मैं बता नहीं सकती कि मेरे पति ने मुझ पर क्या-क्या जुल्म किए। सालों तक सहती रही कि शायद वह बदल जाएगा, लेकिन वह शराब पीकर जल्लाद की तरह मारता-पीटता था। छह महीने पहले मेरी दोनों पसलियां तोड़ दी थीं। इस बार वह मुझे मारने आया था, लेकिन मेरे पिता बीच में आ गए और उन्होंने मेरी जान बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी।’ पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक-दूसरे का हाथ पकड़ नदी में कूदे प्रेमी-प्रेमिका:मुरादाबाद में ताऊ को मैसेज किया- मरने जा रहा हूं, बुलेट पुल पर खड़ी है
    Next Article
    बलिया में ओम प्रकाश राजभर बोले-अखिलेश ने हमें तलाक दिया:इसलिए गुस्सा आता है, सपा-कांग्रेस दोनों ही दगे हुए कारतूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment