Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में ओपी राजभर बोले- नोएडा हिंसा विपक्ष की साजिश:कहा- सपा और कांग्रेस नेता कर रहे सरकार को बदनाम, अखिलेश महिला विरोधी

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर एक दिवसीय दौरे पर बलिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नोएडा हिंसा, महिला आरक्षण आदि मुद्दों को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। खासकर नोएडा हिंसा को लेकर सपा और कांग्रेस पर सीधे आरोप लगाए। नोएडा हिंसा पर बोलते हुए राजभर ने कहा- कुछ उपद्रवी सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। प्रमुख सचिव वित्त ने वेतन वृद्धि 13 हजार से बढ़ाकर 16,500 रुपए करने की जानकारी पहले ही दे दी थी, इसके बावजूद हिंसा हुई। राजभर ने दावा किया कि यह घटना पूर्व नियोजित साजिश है, जिसमें समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता शामिल हैं। हालांकि कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच शुरू हो चुकी है और गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं। अब पढ़िए राजभर के 4 अन्य महत्वपूर्ण बयान... 24 साल से महिला आरक्षण की मांग कर रही पार्टी महिला आरक्षण को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा- उनकी पार्टी पिछले 24 वर्षों से महिलाओं को राजनीतिक आरक्षण देने की मांग करती रही है। उन्होंने कहा कि संविधान ने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया, लेकिन राजनीति में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने का मुद्दा लंबे समय तक सिर्फ चर्चा तक सीमित रहा। ‘बाबा साहेब ने बराबरी दी, राजनीति में हक नहीं मिला’ राजभर ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने संविधान में सभी को समान अधिकार दिए थे, लेकिन महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का मुद्दा वर्षों तक टलता रहा। उन्होंने दावा किया कि अब जब यह मुद्दा आगे बढ़ रहा है तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। अखिलेश को बताया महिला विरोधी राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें महिला विरोधी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब एक मौलाना ने अखिलेश यादव की पत्नी की सुरक्षा को लेकर टिप्पणी की थी, तब उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। राजभर ने कहा कि इससे उनकी महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता पर सवाल उठते हैं और अब महिला आरक्षण पर उनका विरोध भी इसी सोच को दर्शाता है। संसद सत्र में शामिल होने की विपक्ष से अपील कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के प्रयासों से सदन सुचारु रूप से चलाने के लिए 16, 17 और 18 तारीख तय की गई है। उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि वे संसद सत्र में शामिल होकर अपनी बात रखें। राजभर ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा की सीटें आरक्षण के आधार पर बढ़ रही हैं, ऐसे में इसका विरोध करना महिलाओं के खिलाफ सोच को दर्शाता है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे:युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जिंदा जल गए; 10 km दूर तक दिखीं लपटें लखनऊ में बुधवार शाम साढ़े 5 बजे भीषण आग लग गई। विकासनगर इलाके में लगी इस आग से 30 से ज्यादा सिलेंडर फट गए। 250 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। करीब 10 किलोमीटर दूर तक आग की लपटें देखी गईं। आग लगने के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया गया। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके की लाइट काट दी गई। अंधेरा होने पर जनरेटर से लाइट लगाकर बचाव कार्य किया गया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज ट्रेन हादसे में फिरोजाबाद के युवक की भी मौत:दिल्ली-हावड़ा रूट पर 5 की कटकर गई जान, 30 मीटर तक बिखरी लाशें
    Next Article
    जनगणना के लिए आज से शुरू हो रहा प्रशिक्षण:वाराणसी में 11 प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए, सभी कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment