Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज ट्रेन हादसे में फिरोजाबाद के युवक की भी मौत:दिल्ली-हावड़ा रूट पर 5 की कटकर गई जान, 30 मीटर तक बिखरी लाशें

    2 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में हुए एक ट्रेन हादसे में फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी 19 वर्षीय आकाश सहित पांच यात्रियों की मौत हो गई। यह घटना करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रूट पर हुई। आकाश पुत्र गिरिराज अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता जा रहे थे। उनके साथ कोलकाता निवासी अजय पुत्र मुन्ना पासी भी यात्रा कर रहे थे। हादसे में पांच यात्रियों की हुई मौत जानकारी के अनुसार दिल्ली-हावड़ा रूट पर एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया था, जिसके बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रेन रुकने पर कई यात्री नीचे उतर गए। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से कालका मेल के पांच यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में आकाश ने भी अपनी जान गंवा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों के शरीर कई टुकड़ों में कट गए सूचना मिलते ही करछना थाने की पुलिस, एसीपी सुनील कुमार सिंह, जीआरपी और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि यात्रियों के शरीर टुकड़ों में कट गए थे। 30 मीटर तक रेलवे लाइन पर खून ही खून था। पुलिसकर्मियों ने टुकड़ों को बटोरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा घटना की सूचना मिलते ही पृथ्वीपुर गांव में शोक छा गया। परिजनों का बुरा हाल है। मृतक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती से आयी महिला को CM ने दिया भरोसा:कहा-बच्चे का इलाज होगा; जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्या सुनी
    Next Article
    बलिया में ओपी राजभर बोले- नोएडा हिंसा विपक्ष की साजिश:कहा- सपा और कांग्रेस नेता कर रहे सरकार को बदनाम, अखिलेश महिला विरोधी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment