Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में पथरी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत:पति ने DM से लगाई गुहार, डॉक्टरों की गिरफ्तारी और कोतवाल पर कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया के अपूर्वा नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन के दौरान अनीषा राय की मौत के बहुचर्चित मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतका के पति शिवांशु राय ने जिलाधिकारी (DM) से मुलाकात कर दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने सदर कोतवाली के वर्तमान कोतवाल पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिवांशु राय ने बताया कि 22 मार्च को उन्होंने अपनी पत्नी को इलाज के लिए अपूर्वा नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उनका आरोप है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मौत हो गई। इस मामले में बलिया कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज है, लेकिन अब तक किसी भी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोतवाल पर धमकी के आरोप गिरफ्तारी न होने से नाराज शिवांशु ने 17 अप्रैल को DM कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। शिवांशु का आरोप है कि वहां कोतवाल ने उनसे समझौते के लिए डॉक्टरों से पैसे दिलाने की बात कही। मना करने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। “गंगा में कूदकर जान दे दो” कहने का आरोप शिवांशु ने यह भी आरोप लगाया कि कोतवाल ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाते हुए कहा कि “DM कार्यालय पर नहीं, गंगा में कूदकर जान दे दो, वहां कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा।” इस बयान के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। कोतवाल के निलंबन की मांग शिवांशु राय ने DM को पत्र सौंपकर दोषी डॉक्टरों की तत्काल गिरफ्तारी और कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी को निलंबित करने की मांग की है। DM ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन ने कहा कि इस मामले में न्याय मिलने तक अहिंसात्मक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने साफ किया कि संघर्ष चाहे जितना लंबा क्यों न हो, वे पीछे नहीं हटेंगे। पहले भी हो चुके हैं कई विरोध प्रदर्शन गौरतलब है कि इस मामले में दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं द्वारा पहले भी कैंडल मार्च, भिक्षाटन, गांधी प्रतिमा पर धरना और बूट पॉलिश जैसे विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं। अब एक बार फिर इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर कलेक्ट्रेट में पेंशनर्स का धरना:DM के न मिलने पर अन्य अधिकारियों ने भी नहीं लिया ज्ञापन
    Next Article
    मुरादाबाद के विलसोनिया कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम:नारी सशक्तिकरण पर छात्रों ने रखे विचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment