Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर कलेक्ट्रेट में पेंशनर्स का धरना:DM के न मिलने पर अन्य अधिकारियों ने भी नहीं लिया ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी पेंशनर्स संघ के बैनर तले जुटे पेंशनर्स ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने का प्रयास किया, लेकिन जिलाधिकारी के न मिलने और किसी अधिकारी द्वारा ज्ञापन न लिए जाने से पेंशनर्स में नाराजगी देखने को मिली। धरना दे रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे पर एकत्रित हुए और पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पेंशनर्स ने मांग की कि आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनर्स को भी शामिल किया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्यामचरण साहू ने कहा कि वह लोग जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे, लेकिन जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान अपर जिलाधिकारी और एसडीएम भी वहां से गुजरे, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर ज्ञापन लेने की जरूरत तक नहीं समझी। एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष रघुवर प्रसाद ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली सहित दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा जाना था। उन्होंने कहा कि अगर जिलाधिकारी मौजूद नहीं थे तो कम से कम अपर जिलाधिकारी या एसडीएम को उनका ज्ञापन स्वीकार कर लेना चाहिए था। पेंशनर्स का कहना है कि अधिकारियों के इस रवैये से उन्हें काफी निराशा हुई है। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का सम्मान नहीं किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में प्रॉपर्टी डीलर ने किया सुसाइड:पालतू कुत्ते को भी जहर देकर सुलाया मौत की नींद, कर्ज के बोझ तले युवक ने किया सुसाइड
    Next Article
    बलिया में पथरी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत:पति ने DM से लगाई गुहार, डॉक्टरों की गिरफ्तारी और कोतवाल पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment