Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में श्री विष्णु महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली:श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

    3 hours ago

    2

    0

    बलिया के बघेजी गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रीविष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को इस अवसर पर एक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर शामिल हुए। यह यात्रा नवनिर्मित मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप से शुरू हुई। गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नदी तट पर पहुंची, जहां वैदिक विधि से कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे और कलश स्थापना की गई। यज्ञाचार्य पं. अभिषेक शास्त्री महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ क्षेत्र की शांति, सौहार्द और खुशहाली के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे वैदिक आयोजनों से समाज में ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हरिहर सेवा समिति बघेजी के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में दूर-दूर से वैदिक पंडितों एवं संत-महात्माओं का आगमन हुआ है। प्रतिदिन सायंकाल श्रद्धालुओं के लिए कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजक डॉ. राजेश सिंह, टुनटुन पांडेय, विनोद पांडेय, जनार्दन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र सिंह, रिकू, अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह ‘राकेश’ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो में सवारी बिठाकर चोरी करने वाले 4 बदमाश अरेस्ट:बैंककर्मी के पार किए थे 11 हजार, बेतरतीब ऑटो चलाकर भटकाते थे ध्यान
    Next Article
    डीएम अनुपम शुक्ला ने जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया:शत-प्रतिशत शुद्धता और जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment