Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑटो में सवारी बिठाकर चोरी करने वाले 4 बदमाश अरेस्ट:बैंककर्मी के पार किए थे 11 हजार, बेतरतीब ऑटो चलाकर भटकाते थे ध्यान

    3 hours ago

    2

    0

    ऑटो में सवारी बिठा कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा फीलखाना पुलिस ने किया है। पुलिस ने दो ऑटो चालकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 8 अप्रैल को एलआईसी की किस्त जमा करने सैफई से आए बैंककर्मी के 11 हजार रुपए पार कर दिए थे। LIC किस्त जमा करने आए बैंककर्मी के पार किए थे रुपए एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 8 अप्रैल को इटावा, सैफई निवासी नार्दन रेलवे कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत अनकेश कुमार मॉल रोड स्थित एलआईसी ऑफिस में 11 हजार रुपए किस्त जमा करने के लिए आए थे। शाम 5 बजे वह घंटाघर चौराहे से मॉल रोड जाने के लिए एक ऑटो में ड्राइवर के बगल में बैठे थे। ऑटो में पीछे दो और आगे एक अन्य युवक बैठा हुआ था। ऑटो एक्सप्रेस रोड स्थित हरी मजार के आगे पहुंची ही थी, कि ड्राइवर ने ऑटो खराब होने का बहाना बनाकर उन्हें उतार दिया। ऑटो से उतरते ही उन्होंने जेब में हाथ डाला तो 11 हजार रुपए गायब मिले। जिसके बाद उन्होंने ऑटो नंबर UP 78 JT 8003 के आधार पर फीलखाना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने 100 CCTV फुटेज खंगाले मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इलाके के करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जिसमें शातिर कैद हो गए थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर शुक्रवार तड़के आरोपियों को गांधी भवन के केईएम हॉल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शुक्लागंज, पीपरखेड़ा निवासी मो. तालिब, रेलबाजार निवासी अल्ताफ खान, जाजमऊ पुरानी चुंगी निवासी मिराज खान उर्फ मुन्ना, व उन्नाव शेषपुर नरी निवासी फहाद अली को अरेस्ट किया। अकेले व्यक्तियों को बनाते थे निशाना एसीपी कोतवाली ने बताया कि आरोपी ऑटो में सवारी बनकर बैठे रहते थे, इसके बाद अकेले व्यक्तियों को निशाना बनाते और उन्हें ड्राइवर के बगल में बिठा लेते थे। फिर तेज रफ्तार में बेतरतीब ऑटो चलाते, जिससे सवारी दोनों हाथों से ऑटो पकड़ कर बैठती थी, इस दौरान आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देते। काम पूरा होते ही शातिर ऑटो खराब होने का बहाना बनाकर सवारी को उतार देते थे। घटना में प्रयुक्त ऑटो व कैश बरामद आरोपी तालिब और फहाद अली ऑटो चलाते थे, जबकि अन्य साथी वारदात को अंजाम देते थे। एसीपी कोतवाली ने बताया कि तालिब और अल्ताफ पर जाजमऊ थाने में 13जी एक्ट का मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो, चोरी किए गए 9640 रुपए, दो मोबाइल बरामद किए गए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में नाले से मिला पल्लेदार का शव:पिता ने नशे की हालत में गिरने से मौत की आशंका जताई
    Next Article
    बलिया में श्री विष्णु महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली:श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment