Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में शस्त्र पूजन के बाद निकला विजयीपुर का जुलूस:युवाओं ने पारंपरिक युद्धकलाओं का प्रदर्शन किया, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर

    16 hours ago

    1

    0

    बलिया शहर में आगामी महावीरी झंडा पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार रात विजयीपुर का भव्य जुलूस निकाला गया। शस्त्र पूजन के साथ शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और अखाड़ों के कलाकार शामिल हुए। पूरे मार्ग पर 'जय श्रीराम' के जयघोष, धार्मिक नारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। जुलूस को देखने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे, जबकि युवाओं में भी आयोजन को लेकर खासा जोश देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी पूरे मार्ग पर मुस्तैद रही। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन से हुई। इसके बाद विजयीपुर का जुलूस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचा। वहां दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालु आगे बढ़े और जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए विजयीपुर अखाड़ा स्थल पर संपन्न हुआ। डीजे की धुन पर झूमे युवा, लहराए भगवा ध्वज जुलूस के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। डीजे की धुन पर युवा नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे, जबकि श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर भगवान श्रीराम के जयघोष करते रहे। पूरे रास्ते धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। अखाड़ों में दिखी पारंपरिक युद्ध कलाओं की झलक आयोजन के दौरान विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों और युवाओं ने लाठी, बंगईठी तथा अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं का आकर्षक प्रदर्शन किया। कलाकारों के हैरतअंगेज करतबों पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। जुलूस के स्वागत के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने पूरे आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और धार्मिक परंपराओं के साथ महावीरी झंडा पर्व की तैयारियों को यादगार बना दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में तीन घरों से 3 लाख की चोरी:चोरों ने कूमल-ताला तोड़कर 66 हजार की नकदी और जेवर चुराए
    Next Article
    रायबरेली में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई:40 लीटर कच्ची शराब बरामद, 400 किलो लहन नष्ट; 2 केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment