Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई:40 लीटर कच्ची शराब बरामद, 400 किलो लहन नष्ट; 2 केस दर्ज

    15 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने छापेमारी के दौरान 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 400 किलोग्राम लहन नष्ट कर दिया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है। दो गांवों में दी गई दबिश आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने टीम के साथ सदर तहसील के मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही ग्राम सभा और गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर गांव में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के अड्डों से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। 400 किलो लहन मौके पर नष्ट छापेमारी के दौरान शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 400 किलोग्राम लहन भी मिला। आबकारी टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया, ताकि दोबारा इसका इस्तेमाल न हो सके। आबकारी विभाग ने बताया कि पूरे मामले में आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में शस्त्र पूजन के बाद निकला विजयीपुर का जुलूस:युवाओं ने पारंपरिक युद्धकलाओं का प्रदर्शन किया, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर
    Next Article
    पूविवि ने कैशलेस योजना पर दिए सख्त निर्देश:5 अगस्त तक पूरा करें शिक्षकों का ई-केवाईसी, तभी मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment