Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीमा पॉलिसी की रकम दिलाने के बहाने 23.52 लाख हड़पे:झांसी में 13 साल पहले बंद हो चुकी थी पॉलिसी, पीड़ित बुजुर्ग ने दर्ज कराया केस

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में बीमा पॉलिसी की रकम दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने बुजुर्ग से 23.52 लाख रुपए ठग गए। कभी बीमा कंपनी का अधिकारी तो कभी सरकारी विभाग का अफसर बताया। अलग-अलग बहाने बनाकर ठग रकम को बैंक खातों में जमा कराते रहे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित बुजुर्ग ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ठगों ने फोन लगाया था नवाबाद थाना क्षेत्र के अशोक वैली निवासी सुरेश चंद्र ने पुलिस को बताया- मेरे पास 17 जनवरी को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा- मैं मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बोल रहा हूं। आपने 2013 और 2014 में बीमा पॉलिसी ली थी। जिसकी किस्त जमा न होने की वजह से पॉलिसी बंद हो गई है। आरोपी ठग ने भरोसा दिलाया कि 30 हजार रुपए की तीसरी किस्त जमा करने पर पॉलिसी परिपक्व हो जाएगी और 1.84 लाख रुपए वापस मिल जाएंगे। ठग ने उनकी बीमा से संबंधित व्यक्तिगत जानकारी भी दी। इस वजह से उन्होंने उस पर भरोसा कर लिया। कोविड लाभ जोड़कर कुल 11.84 लाख रुपए मिलने का लालच दिया। अलग-अलग डेट पर ठगे रुपए ठगों ने भरोसा जीतकर सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर 2.91 लाख रुपए जमा कराए। यह पैसा देने के बाद उसने बॉन्ड निरस्त कराने, पेनाल्टी खत्म कराने और वित्त मंत्रालय से फाइल मंजूर कराने के बहाने पैसों की मांग की। आरोपी ने खुद को एएफसीडी विभाग का अधिकारी बताते हुए मुंबई स्थित कार्यालय का फर्जी पता बताया। भुगतान जल्द कराने का आश्वासन देकर पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कराता रहा। इस दौरान उन्होंने कुल 23,52,409 रुपए ट्रांसफर कर दिए। लंबे समय तक रकम वापस न मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। वह साइबर पुलिस के पास पहुंचे। सीओ साइबर पीयूष पांडेय के मुताबिक तहरीर के आधार पर अज्ञात जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 28 फरवरी - आपके काम की खबर:महर्षि यूनिवर्सिटी कैंपस में आएंगी मोनाली ठाकुर, AKTU में स्टार्टअप संगम का आगाज
    Next Article
    Bolivia Plane crash Video: बोलीविया में नोटों से भरा प्लेन क्रैश, 15 लोगों की मौत; हादसे के बाद मची नोटों की लूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment