Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीमार पिता के सामने बेटी का बाल खींचकर पीटा, VIDEO:गोरखपुर में बाइक से टक्कर होने के बाद कार में हमला, एक गिरफ्तार

    15 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में रेलवे हॉस्पिटल के पास 9 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसके बाद बाइक चालक और स्कॉर्पियो से आए मनबढ़ों ने कार सवार युवती की बाल खींचकर पिटाई की फिर लात घूंसे भी बरसाए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात मुख्य आरोपी पादरी बाजार के मोहनापुर निवासी राज निषाद को गिरफ्तार कर लिया। राज ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर युवती पर हमला किया था। युवती ने बैड टच और रेप की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। युवती कार से अपने पिता का इलाज कराने रेलवे हॉस्पिटल जा रही थी। इस दौरान एक बाइक से टक्कर होने के बाद उसपर हमला किया गया, गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। वहीं बीमार पिता निराश होकर सबकुछ देखता रहा। युवती लोगों से मदद की गुहार भी लगाती रही। कुछ लोग बीच बचाव में भी आए थे। युवती की तहरीर पर शाहपुर थाने में शुक्रवार सुबह 10 बजे अज्ञात बाइक चालक और काली स्कॉर्पियो में बैठे युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं इस मारपीट की घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे युवती को मारते हुए आरोपी दिख रहे हैं। पहले तहरीर देने पर आरोपियों के खिलाफ हल्की धारा में केस दर्ज किया गया था। बाद में वीडियो सामने आने के बाद हत्या के प्रयास, लज्जाभंग, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मारपीट की गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। घटना की 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की 24 साल की युवती ने बताया कि पिता का इलाज कराने 9 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे अपनी ग्रैंड विटारा कार से रेलवे हॉस्पिटल जा रही थी। आरोप लगाया कि रास्ते में अचानक से एक बाइक वाला सामने से आकर कार से टकरा गया। इसके बाद बाइक से उतरकर मेरे साथ अभद्रता करने लगा। गलती उसकी थी, बार सॉरी बोलने के लिए कह रहा था। मैंने इन्कार कर दिया। इसके बाद उसके कुछ और साथी एक काली स्कॉर्पियो से आए। सभी मिलकर मेरा बाल पकड़कर मुझे मारने लगे। गालियां देते हुए मेरे कपड़े फाड़ने की कोशिश की। फिर मुझे रेप और जान से मारने की धमकी दी गई। कुछ लड़कों ने मुझे गलत तरीके से छुआ। मेरे साथ काफी देर तक वे सब मनमानी करते रहे। कार में भी तोड़फोड़ की गई। उसका शीशा भी फोड़ दिया। युवती ने बताया कि मेरे सामने आने पर सभी युवकों को पहचान सकती हूं। वे घटना के बाद धमकी देते हुए भाग गए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद घरवालों को भी सारी घटना बताई। इस घटना से युवती काफी डर गई है। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस केस की जांच उप निरीक्षक दुर्गेश नंदनी को सौंप दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांग बालिका दीपिका को ट्राईसाइकिल मिली:स्कूल जाने के लिए औरैया DM से लगाई थी गुहार, बोले- कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे
    Next Article
    मेरठ रेंज में 67 नई हिस्ट्रीशीट खुलीं:जून में चला 'ऑपरेशन HS', 773 हिस्ट्रीशीटर जेल में, डीआईजी ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment