Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिना अनुमति जुलूस निकालने में पूर्व सांसद बरी:2009 के लोकसभा चुनाव में 50-60 समर्थकों के साथ निकाला था, नारेबाजी की थी

    19 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में बिना अनुमति जुलूस निकालने के मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज अनुपम त्रिपाठी ने पूर्व सांसद डॉक्टर संतोष कुमार सिंह को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 2009 के लोकसभा चुनाव के समय शहर में धारा 144 लागू थी। उस समय 30 मार्च को शहर के सिविल लाइन चौराहे पर दिन में लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने अपने 50 -60 समर्थकों के साथ जुलूस निकाला और नारेबाजी की। तत्कालीन शहर कोतवाल ने डॉ संतोष सिंह तथा अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल किया। चार गवाहों ने दी गवाही इस मामले में डॉ संतोष कुमार सिंह के अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह पाराशर ने बताया कि अभियोजन पक्ष की तरफ से कुल चार गवाह न्यायालय में परीक्षित कराए गए। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद पर्याप्त सबूत के अभाव में अदालत ने पूर्व सांसद डॉक्टर संतोष कुमार सिंह को दोषमुक्त कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:302 ग्राम स्मैक बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 लाख
    Next Article
    अंसल ग्रुप पर ईडी की कार्रवाई:सुशांत गोल्फ सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस में 313.12 करोड़ की संपत्ति कुर्क, आगरा की 9.08 हेक्टेयर जमीन भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment