Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया पुलिस ने 12 जुआरियों को किया गिरफ्तार:83 हजार नकद, 5 बाइक और 10 मोबाइल बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया की रसड़ा पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से जुआ सामग्री, 83,010 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ रसड़ा कस्बे में शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोप क्षेत्र में स्थित उदय गोंड की बगिया में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापा मारा। पुलिस ने मोनू सिंह उर्फ प्रकाश सिंह, बाला लखन्दर बिन्द, अखिलेश पाण्डेय, संजय सिंह, अजमल अंसारी, मारकण्डेय चौहान, सुनील कुमार, नागेश्वर राजभर, जितेन्द्र चौहान, बब्बन राजभर, अविनाश राजभर और राहुल सिंह को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से 52 ताश के पत्ते, कुल 83,010 रुपये और 10 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुए। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना रसड़ा में मु0अ0सं0 87/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में SI भर्ती परीक्षा, DM-SSP ने कंट्रोल रूम देखा:14-15 मार्च को 8 केंद्रों पर 9600 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
    Next Article
    रामादेवी चौराहे पर अतिक्रमण अभियान 30 मिनट में बेअसर:अधिकारियों के जाते ही सड़क पर फिर से कब्जा, जाम से लोग परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment