Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिया जैन ने UPSC में 318वीं रैंक हासिल की:रामपुर की बेटी को पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर की तहसील बिलासपुर की रिया जैन ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 318वीं रैंक हासिल की है। मोहल्ला साहूकारा निवासी अनाज व्यापारी अनिल जैन की बेटी रिया की इस उपलब्धि पर नगर में हर्ष का माहौल है। रिया की सफलता पर नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने रिया को शाल ओढ़ाकर और लड्डू खिलाकर सम्मानित किया, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पालिकाध्यक्ष मित्तल ने कहा कि रिया जैन की यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रिया की सफलता से नगर के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी बड़े लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे। मित्तल ने उम्मीद जताई कि रिया भविष्य में देश सेवा के माध्यम से बिलासपुर और अपने परिवार का नाम और ऊंचा करेंगी। रिया के परिजनों के अनुसार, 25 वर्षीय रिया जैन शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली और उच्च शिक्षा में भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले तीन वर्षों से वह दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। रिया जैन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि इस कठिन परीक्षा में सफलता के लिए अनुशासित दिनचर्या, निरंतर अध्ययन और बेहतर टाइम मैनेजमेंट आवश्यक है। रिया की इस सफलता पर नगर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें बधाई दी। सम्मान समारोह में अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिन गंगवार, लेखाकार अनिल सक्सेना, प्रताप सागर, अभिषेक, कमल सक्सेना और विनोद जैन सहित कई लोग उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामादेवी चौराहे पर अतिक्रमण अभियान 30 मिनट में बेअसर:अधिकारियों के जाते ही सड़क पर फिर से कब्जा, जाम से लोग परेशान
    Next Article
    भगवान ऋषभदेव का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया:गोमतीनगर के विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में विशेष पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment