Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिना लटकते तारों के दौड़ेगी मेट्रो:कानपुर सेंट्रल-नौबस्ता रूट पर 'थर्ड रेल' चार्ज; पतंगबाजी से ट्रिपिंग का झंझट खत्म

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के लोगों के लिए मेट्रो के सफर से जुड़ी एक शानदार खबर है। शहर के पहले कॉरिडोर (IIT से नौबस्ता) के आखिरी हिस्से का काम अब लगभग पूरा होने वाला है। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बीच 'डाउनलाइन' ट्रैक पर बिजली सप्लाई के लिए थर्ड रेल बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। गुरुवार को इस लाइन को पहली बार चार्ज किया गया, जिसका मतलब है कि अब इस ट्रैक पर भी मेट्रो चलाने के लिए बिजली का करंट उपलब्ध है। अब दोनों ट्रैक पर दिखेगी मेट्रो की रफ्तार अभी तक सेंट्रल से नौबस्ता के बीच सिर्फ एक तरफ की पटरी (अप-लाइन) पर ही टेस्टिंग की जा रही थी। अब दूसरी पटरी यानी डाउनलाइन पर भी बिजली का काम पूरा होने से जल्द ही यहां टेस्ट रन शुरू होगा। इस ट्रायल के दौरान मेट्रो ट्रेन को ऑटोमेटिक मोड में धीमी रफ्तार पर चलाकर देखा जाएगा कि पटरी, बिजली और सिग्नल का तालमेल कैसा है। इन तकनीकी जांचों के बाद ही इस रूट को आम जनता के लिए खोलने की हरी झंडी मिलेगी। बिना तारों के जाल के दौड़ेगी मेट्रो कानपुर मेट्रो की सबसे बड़ी खासियत इसका 'थर्ड रेल' सिस्टम है। इसमें ट्रेन के ऊपर तारों का कोई जाल नहीं बिछा होता, बल्कि पटरियों के बगल में जमीन के पास ही बिजली की एक तीसरी पटरी बिछाई जाती है। इसी से ट्रेन को 750 वोल्ट की पावर मिलती है। इस सिस्टम की वजह से कानपुर की सड़कों पर ऊपर की तरफ तारों का जंजाल नजर नहीं आता और शहर की खूबसूरती बनी रहती है। साथ ही, पतंगबाजी या पक्षियों की वजह से बिजली सप्लाई ठप होने का डर भी नहीं रहता। जल्द शुरू होगी पूरी लाइन पर यात्री सेवा फिलहाल शहर में IIT से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो दौड़ रही है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार का कहना है कि निर्माण के दौरान आने वाली तमाम बाधाओं को दूर कर लिया गया है। स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम अब अंतिम दौर में है। जैसे ही सेंट्रल से नौबस्ता के बीच टेस्टिंग और सेफ्टी क्लीयरेंस मिल जाएगी, IIT से नौबस्ता तक का पूरा कॉरिडोर जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा सीएसए से बर्रा-8 के बीच दूसरे कॉरिडोर का काम भी अब काफी तेजी पकड़ चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सजेती के बारीपाल में सहायता केंद्र की शुरुआत:डीसीपी साउथ ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई चौपाल, सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण करने के दिए निर्देश
    Next Article
    रसोईया ने पानी से भरे बाल्टी में रखी सब्जी दिखाईं:बनकटा सरकारी स्कूल में एक किलो चावल में दो बाल्टी पानी मिलाईं, वीडियो सामने आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment