Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुनकर सेवा केंद्र मेरठ ने मनाया 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस:ललितपुर की साड़ियों, आगरा की दरी और बागपत की बेडशीट की रही चर्चा

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बुनकर सेवा केंद्र द्वारा 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने हथकरघा उत्पादों की सराहना की और बुनकरों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल और अपर आयुक्त उद्योग उमेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार सिंह ने विभिन्न जनपदों से प्रदर्शित हथकरघा उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने ललितपुर की साड़ियों, आगरा की दरी और बागपत की बेडशीट सहित अन्य उत्पादों की सराहना की। इसके बाद, जिलाधिकारी ने बुनकर सेवा केंद्र, मेरठ के प्रोसेसिंग सेक्शन, डिज़ाइन सेक्शन और डिज़ाइन रिसोर्स सेंटर (DRC) का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ संचालित गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने हथकरघा को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। उन्होंने बुनकरों से गुणवत्ता, नवाचार और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाज़ार की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर के.एल. इंटरनेशनल स्कूल और सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान एम/एस बंसल टेक्सटाइल्स द्वारा तैयार हथकरघा कैनवास पेंटिंग का उद्घाटन किया गया। एम/एस मास्टर वीवर्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के जीआई बागपत फर्निशिंग लोगो का भी लोकार्पण हुआ। इसके अतिरिक्त, हथकरघा कैनवास पेंटिंग और हॉर्स पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन एक हथकरघा रैंप वॉक के साथ हुआ। इसमें बुनकर सेवा केंद्र, मेरठ और मेरठ क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनपदों की पारंपरिक हथकरघा साड़ियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। रैंप वॉक के माध्यम से भारतीय हथकरघा की समृद्ध परंपरा, स्थानीय बुनकरों की उत्कृष्ट शिल्पकला और विविध डिजाइनों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान:नुक्कड़ नाटक से जागरूकता; योजनाओं की जानकारी दी गईं
    Next Article
    रामकृष्ण पार्क व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली:अध्यक्ष बोले- व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment