Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामकृष्ण पार्क व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली:अध्यक्ष बोले- व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के अमीनाबाद स्थित बुद्धूलाल धर्मशाला में शुक्रवार को रामकृष्ण पार्क व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेताओं की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र ने नवगठित टीम को शपथ दिलाई। अध्यक्ष मनीष वर्मा, महामंत्री हर्ष कनोडिया और कोषाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता समेत पूरी कार्यकारिणी ने व्यापारी हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। व्यापारियों को एकजुटता का महत्व समझाया लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने व्यापारियों को एकजुटता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि एक संगठित व्यापारी समाज ही अपनी समस्याओं का प्रभावी समाधान कर सकता है, इसलिए संगठन की मजबूती सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने व्यापारी समाज को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने जोर दिया कि व्यापार मंडल केवल समस्याओं को उठाने का मंच नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों में भी सक्रिय रहता है। नई टीम प्रशासन तक हर व्यापारी की बात मजबूती से पहुंचाएगी। हर समस्या में व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा और जितेंद्र सिंह चौहान ने संगठन के रुख को स्पष्ट करते हुए भरोसा दिलाया कि लखनऊ व्यापार मंडल हर स्थिति में व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने बाजार के विकास और सुरक्षा के लिए प्रशासन से निरंतर संवाद जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष केदार बाजपेयी ने किया। इस अवसर पर प्रियंक गुप्ता, यूसुफ, रिजवान और आनंद गुलाटी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुनकर सेवा केंद्र मेरठ ने मनाया 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस:ललितपुर की साड़ियों, आगरा की दरी और बागपत की बेडशीट की रही चर्चा
    Next Article
    यूपी बोर्ड के 13 नए विद्यालयों मिली मान्यता:माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment