Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के शोधार्थियों की उपलब्धि:वियतनाम में अंतरराष्ट्रीय अकादमिक कार्यक्रम में प्रस्तुत होगा शोध-पत्र

    2 hours ago

    1

    0

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के जर्मन अध्ययन विभाग के शोधार्थी आलोक उपाध्याय आगामी 11 सितंबर 2026 को वियतनाम स्थित Vietnamese-German University में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अकादमिक कार्यक्रम में शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। उनके साथ स्मृति राज भी इस मंच पर अपना शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगी। आलोक उपाध्याय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के जर्मन अध्ययन विभाग में शोधरत हैं। उनके शोध-निर्देशक डॉ. ओम प्रकाश हैं। प्रस्तुत किए जाने वाले शोध-पत्र में जर्मन भाषा शिक्षण के संदर्भ में प्रवासन, नस्लवाद, पहचान एवं सामाजिक-सांस्कृतिक अपनत्व जैसे समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। शोध-पत्र में विद्यार्थियों के बीच इन संवेदनशील विषयों को संवादात्मक एवं प्रभावी शिक्षण-पद्धतियों के माध्यम से प्रस्तुत करने तथा आलोचनात्मक चिंतन एवं अंतर-सांस्कृतिक समझ विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया है। आलोक उपाध्याय भभुआ, कैमूर के रहने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंच पर शोध-पत्र प्रस्तुत करने के इस अवसर को उनके अकादमिक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के साथ-साथ वे अपने गृह क्षेत्र भभुआ और कैमूर का भी प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ. ओम प्रकाश ने आलोक उपाध्याय एवं स्मृति राज को शोध-पत्र की प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंच पर शोध प्रस्तुत करना उनके शोध-कार्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं डॉ. सत्य प्रकाश ने भी दोनों शोधार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर उनके अकादमिक जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और उन्हें भविष्य में और बेहतर शोध के लिए प्रेरित करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सपा नेता डक्कू को नहीं हो सकी रिहाई:छेड़खानी और हत्या के प्रयास की धारा बढ़ी, रिमांड पर लेगी पुलिस
    Next Article
    टेलीग्राम पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचने का आरोप:फिरोजाबाद में महिला गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment