Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सपा नेता डक्कू को नहीं हो सकी रिहाई:छेड़खानी और हत्या के प्रयास की धारा बढ़ी, रिमांड पर लेगी पुलिस

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के राजघाट के खोखरटोला में जमीन पर कब्जे के विवाद में सपा नेता जफर अमीन डक्कू की गुरुवार को रिहाई नहीं हो सकी। पूरे दिन सपा नेता के जेल से बाहर आने की चर्चा चलती रही। घटना के बाद सपा नेता का शांति भंग में चालान किया गया था। समर्थकों का कहना है कि इसमे जमानत हो गई थी। लेकिन तभी जानकारी मिली कि पुलिस ने मामले की जांच के बाद मुकदमे में हत्या के प्रयास और छेड़खानी की धाराएं भी बढ़ा दी है। पुलिस अब शनिवार को दोनों नई धाराओं में डक्कू का रिमांड लेने की तैयारी में है। वहीं, मामले में नामजद सपा के शहर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की तलाश में पुलिस जुटी है। खोखरटोला निवासी शहाना खातून की तहरीर पर पुलिस ने डक्कू, शब्बीर कुरैशी समेत दस अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बुधवार को डक्कू को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई में चालान कर जेल भिजवाया था। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर बढ़ीं धाराएं पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और महिला के बयान के आधार पर मुकदमे में हत्या के प्रयास और छेड़खानी की धाराएं बढ़ाई गई हैं। धारा बढ़ाने से पहले केस दर्ज कराने वाली महिला का पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराया है। अब इन धाराओं में डक्कू का रिमांड लेने की तैयारी है। पुलिस शनिवार को न्यायालय में रिमांड के लिए आवेदन करेगी। इसके बाद विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आजम खान के खास हैं डक्कू, नाटकीय तरीके से भेजे गए जेल हमेशा चर्चा में बने रहने वाले रामपुर के सपा नेता आजम खान के खास जफर अमीन डक्कू को पुलिस ने बुधवार की रात नाटकीय तरीके से जेल भिजवा दिया। अब महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में रखा गया। जहां रात भर बेचैनी में रात कटी। इस कार्रवाई के बाद लोगों ने बताया कि सपा सरकार के दिग्गज आजम खान मंच से डक्कू का नाम लिया करते थे। जब भी गोरखपुर आते, वह सपा नेता डक्कू के घर जरूर जाते थे। उस समय डक्कू का सिक्का चलता था। जमीन कब्जा और महिलाओं से मारपीट के आरोप में मंगलवार की देर रात घर पर छापा मारकर पुलिस ने डक्कू को हिरासत में लिया। 18 घंटे थाने पर रहे डक्कू इसके बाद सुबह से ही कोतवाली और राजघाट थाने पर सपा के बड़े नेताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सपा नेताओं का आरोप है कि दिनभर पुलिस जफर अमीन डक्कू को अलग-अलग थानों पर ले जाती रही। मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। सपा नेताओं ने कहा कि पुलिस दिनभर कहती रही कि अभी शांतिभंग में चालान करके भेज दिया जाएगा। जबकि पुलिस ने लिखा पढ़ी कर उन्हें जेल भिजवा दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने ढाई बजे ही डक्कू को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद भी कार्रवाई में देर किया गया। करीब 18 घंटे थाने पर डक्कू को बिताना पड़ा है। चार टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगीं पीड़िता शहाना खातून की तहरीर पर मंगलवार को जमीन कब्जा और मारपीट मामले में सपा नेता जफर अमीन डक्कू, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत 10 के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी है। फरार आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। कूलर-अलमारी भी खोजे गए सपा नेता इस मामले में मंगलवार देर रात 12 से बुधवार की भोर में 4 बजे तक पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान देर रात पुलिस महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के घर पहुंची। वहां पुलिस कूलर, फ्रीज, अलमारी भी खुलवाकर सपा नेताओं को ढूंढने का प्रयास किया। रात करीब 1 बजे राजघाट और कोतवाली पुलिस टीम महानगर अक्ष्यक्ष को ढूंढते हुए इस्माइलपुर स्थित घर पहुंची। पुलिस टीम के साथ महिला पुलिस कर्मी भी थीं। करीब एक घंटे तक घर के हर कमरे और छत पर तलाशी चलती रही। लेकिन महानगर अध्यक्ष का कहीं पता नहीं चला। परिवार का आरोप है कि पुलिस टीम ने छत पर पानी की टंकी, अलमारी, फ्रीज और कूलर खुलवाकर भी तलाशी ली। छापेमारी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस दौरान पुलिस ने कई बार सपा महानगर अध्यक्ष के मोबाइल पर परिवार वालों से फोन भी करवाया। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। आजम खान के करीबी डक्कू दो बार लड़ चुके हैं चुनाव राजघाट थाना क्षेत्र के खोखर टोला में रहने वाली जफर अमीन डक्कू को गोरखपुर में सपा नेता आजम खान का खास माना जाता है। सपा सरकार में मंत्री रहते हुए कई बार आजम खान डक्कू के घर भी आ चुके हैं। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से जफर अमीन डक्कू दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पहली बार 1991 में शहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़े। दूसरी बार 2012 में सपा के टिकट पर गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से चुनाव लड़े थे। यहां से 41 हजार 864 वोट मिला था। 16 हजार 985 वोटों के अंतर से वो चुनाव हार गए थे। बीजेपी के कंडिडेट विजय बहादुर यादव ने जीत दर्ज की थी। अब जानिए पूरा मामला… राजघाट थाना क्षेत्र के खोखरटोला में डीह की जमीन के एक टुकड़े पर कब्जे को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। आरोप है कि सपा नेता जफर अमीन डक्कू अपने समर्थकों और शहर सपा अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन पर लगे टीनशेड व पाइप हटाने लगे। महिलाओं के विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और नोकझोंक हो गई। मामले में खोखरटोला निवासी शहाना खातून की तहरीर पर देर रात राजघाट पुलिस ने सपा नेता जफर अमीन डक्कू, शहर सपा अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य के खिलाफ जमीन पर कब्जे का प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। महिला ने तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए शहाना खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खोखरटोला स्थित एक मकान पर करीब 70 वर्षों से काबिज हैं। उनका दावा है कि मकान डीह की आराजी संख्या 91 की जमीन पर बना है। तहरीर के मुताबिक, यह जमीन पूर्व जमींदार वल्लभदास की थी, जिन्होंने उनके पूर्वजों को रहने के लिए मकान बनाने के लिए दी थी। महिला का आरोप है कि वर्ष 2023 में सपा नेता जफर अमीन डक्कू ने उनके मकान के आधे हिस्से पर कब्जा कर लिया था। अब मंगलवार को डक्कू, शब्बीर कुरैशी और उनके समर्थक दोबारा मौके पर पहुंचे और बचे हुए हिस्से पर भी कब्जा करने का प्रयास करने लगे। महिला के मुताबिक, उसने इसका विरोध करते हुए जमीन को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद महिला को बचाया जा सका। शहाना ने तहरीर देकर अपनी जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लगाए दो सीसीटीवी कैमरे विवाद के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। राजघाट पुलिस ने विवादित स्थल पर दो सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए, जिससे जमीन पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी की जा सके और दोबारा किसी तरह के कब्जे या विवाद की स्थिति न बने। राजस्व विभाग को जमीन के अभिलेखों और दोनों पक्षों के दावों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा और सरयू के बढ़ते जलस्तर से बलिया में बाढ़:36 हजार से अधिक लोग चपेट में आए; कई गांव-मोहल्लों में घरों तक पहुंचा पानी
    Next Article
    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के शोधार्थियों की उपलब्धि:वियतनाम में अंतरराष्ट्रीय अकादमिक कार्यक्रम में प्रस्तुत होगा शोध-पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment