Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टेलीग्राम पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचने का आरोप:फिरोजाबाद में महिला गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में रजावली थाना पुलिस और साइबर सेल ने मिलकर कार्रवाई की है। उन्होंने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड कर बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला छह महीने से ज्यादा समय से इस गैरकानूनी काम में शामिल थी। महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार महिला का नाम पूजा माथुर (29) है, जो नगला बीच की रहने वाली है। साइबर सेल मुख्यालय लखनऊ से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ऑनलाइन गतिविधियों की जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि महिला टेलीग्राम पर 'सेलर हब 01' नाम के एक ग्रुप से जुड़ी थी। इसके बाद रजावली और नारखी थाना पुलिस की टीम ने मिलकर कार्रवाई करते हुए पूजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने मोबाइल फोन को लेकर बहुत सतर्क रहती थी। उसने फोन में कई सुरक्षा लॉक लगा रखे थे और परिवार के किसी भी सदस्य, यहां तक कि अपने भाइयों को भी मोबाइल छूने नहीं देती थी। अगर कोई मोबाइल के पास आता तो वह झगड़ा करने लगती थी। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर उसके मायके वाले और भाई भी थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें आरोपी की ऑनलाइन गतिविधियों और टेलीग्राम ग्रुप के बारे में बताया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह टेलीग्राम ग्रुप में लोगों को जोड़ती थी। आपत्तिजनक वीडियो के लिंक देने के बदले वह हर वीडियो के 100 से 500 रुपये लेती थी। यह पैसा यूपीआई के जरिए बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता था। पुलिस अब उसके बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसमें मौजूद डिजिटल डेटा की जांच शुरू कर दी है। साथ ही टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े लोगों, संदिग्ध ग्राहकों, बैंक खातों और ऑनलाइन लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में आरोपी के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल और थाना पुलिस मिलकर कर रही है। डिजिटल सबूतों के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों पर भी कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के शोधार्थियों की उपलब्धि:वियतनाम में अंतरराष्ट्रीय अकादमिक कार्यक्रम में प्रस्तुत होगा शोध-पत्र
    Next Article
    मंदिर में लोहे की रॉड से दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी:मुजफ्फरनगर में व्यवस्थापक को धक्का देकर भागा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment