Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘बनारस’ पर बनी पेंटिंग 15.6 करोड़ में बिकी:काशी की आध्यात्मिक जीवन का दर्शन कराती है, एमएफ हुसैन के आर्ट वर्क की नीलामी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रख्यात चित्रकार एम एफ हुसैन की बनारस थीम पर आधारित दुर्लभ पेंटिंग ‘Untitled (Benares)’ नीलामी में 15.6 करोड़ रुपए में बिक गई। इस पेंटिंग को अंतरराष्ट्रीय नीलामी संस्था Saffronart के स्प्रिंग लाइव और ऑनलाइन ऑक्शन में खरीदा गया, जिसमें खरीदार का प्रीमियम भी शामिल है। यह पेंटिंग बनारस (काशी) की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आत्मा को दर्शाती है। इसमें घाटों की झलक, धार्मिक आस्था और रोजमर्रा के जीवन को बोल्ड ब्रश स्ट्रोक्स के जरिए उकेरा गया है, जो हुसैन की विशिष्ट शैली को दर्शाता है। 207x397 सेमी का बड़ा ऐक्रेलिक कैनवास, बनी खास पहचान करीब 207 x 397 सेंटीमीटर के बड़े आकार की यह ऐक्रेलिक पेंटिंग अपनी भव्यता और विषयवस्तु के कारण खास मानी जा रही है। कला विशेषज्ञों के अनुसार, यह हुसैन के प्रमुख कार्यों में से एक है, जो उनके रचनात्मक दौर की झलक पेश करता है। सीधे कलाकार से प्राप्त, सिग्नेचर भी मौजूद नीलामी संस्था के मुताबिक, यह पेंटिंग सीधे एम एफ हुसैन से प्राप्त की गई थी और इसके ऊपरी बाएं कोने में उनका सिग्नेचर भी मौजूद है, जिससे इसकी प्रामाणिकता और मूल्य और बढ़ जाता है। भारतीय कला बाजार में बढ़ती मांग का संकेत एक्सपर्ट मानते है कि इस नीलामी से एक बार फिर यह साफ हो गया है कि भारतीय आधुनिक कला, खासकर एम एफ हुसैन जैसे कलाकारों की कृतियों की वैश्विक बाजार में भारी मांग है। कला प्रेमियों और निवेशकों के बीच ऐसी पेंटिंग्स को लेकर आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटाखे छोड़ रही थी बुलेट बाइक, SP ने सीज कराई:ट्रैफिक पुलिस ने पहली बार हापुड़ अड्डे से भूमिया पुल तक चलाया अभियान, जमकर नोकझोंक
    Next Article
    लखनऊ में रंगदारी न देने पर व्यापारी को पीटा:बंधक बनाया; आरोपी ने खुद को अतीक का गुर्गा बताकर धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment