Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रंगदारी न देने पर व्यापारी को पीटा:बंधक बनाया; आरोपी ने खुद को अतीक का गुर्गा बताकर धमकाया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में दबंगई का मामला सामने आया है। खुद को माफिया अतीक अहमद का करीबी बताने वाले आरोपियों ने एक व्यापारी से रंगदारी मांगी। रकम न मिलने पर उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप है। चौक के वजीरबाग निवासी मोहम्मद फैसल के मुताबिक, 23 जनवरी को वह चौक टकसाल स्थित अपनी दुकान एक ग्राहक को दिखाने गए थे। इसी दौरान ठाकुरगंज के दौलतगंज निवासी मोहम्मद रईस, सरताज, कल्लू समेत करीब दर्जनभर लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि रंगदारी न देने पर आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की। पुलिस ने व्यापारी को छुड़ाया सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके से व्यापारी को छुड़ाया। पीड़ित का आरोप है कि मुख्य आरोपी रईस इलाके में खुद को अतीक अहमद का खास गुर्गा बताकर लोगों पर दबाव बनाता है। पुलिस कर रही मामले की जांच फैसल ने यह भी आरोप लगाया है कि यहियागंज का एक भाजपा नेता भी आरोपियों के साथ मिलकर अवैध वसूली में शामिल है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच जमीन कब्जे को लेकर पुराना विवाद है। पहले भी दूसरे पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘बनारस’ पर बनी पेंटिंग 15.6 करोड़ में बिकी:काशी की आध्यात्मिक जीवन का दर्शन कराती है, एमएफ हुसैन के आर्ट वर्क की नीलामी
    Next Article
    'मैं थोड़ी हिल गई हूं...', कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस Dipika Kakar को दोबारा हुई ये परेशानी, बयां किया दिल का हाल; VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment