Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बनटांगिया प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह:जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज के बनटांगिया नर्सरी संख्या 26 और 27 के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल थे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मिठौरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता, मिठौरा के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और स्थानीय ग्राम प्रधान नागेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न देकर किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि बनटांगिया क्षेत्रों के बच्चों में अपार प्रतिभा है। उन्होंने सरकार की मंशा बताते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के बच्चे को भी कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। पटेल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य, नाटक और देशभक्ति गीतों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता और खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की सराहना की और शिक्षकों को बेहतर मार्गदर्शन के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत:खेत में सिंचाई करते समय झुंड ने किया हमला, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया
    Next Article
    ईएमटी दिवस पर 15 एंबुलेंसकर्मी सम्मानित:सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया प्रशस्ति पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment