Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में केंद्रीय विद्यालय शुरू, अभिभावकों की लगी भीड़:डीएम ने निरीक्षण कर सीसीटीवी और हेल्प डेस्क लगाने के निर्देश दिए

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन जनपद में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत से शिक्षा के क्षेत्र में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। नवीन अनाज मंडी, कालपी रोड उरई स्थित अस्थायी परिसर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होते ही बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के नामांकन के लिए पहुंचे। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उम्मीद के साथ अभिभावकों में विशेष उत्साह नजर आया। गुरुवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कक्षा-कक्षों में संचालित अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालय में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा सुनिश्चित की जाए, जिससे विद्यार्थियों को अनुशासित एवं सुरक्षित वातावरण में बेहतर शिक्षण प्राप्त हो सके। हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने के निर्देश दिए। ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ समस्त गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए, जिससे प्रवेश एवं अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी उन्हें आसानी से उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय जनपद के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए इसकी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप और व्यवस्थित रूप से संचालित की जाएं। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के शिक्षक दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन:TET अनिवार्यता के खिलाफ रामलीला मैदान पर देश भर से जुटेंगे लाखों शिक्षक
    Next Article
    प्रयागराज में 'स्कूल चलो' रैली, 100 से अधिक बच्चे शामिल:22 निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सम्मानित, दिव्यांगों ने बढ़ाया उत्साह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment