Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बार-बालाओं को बंदूक से पैसे देने वाला आरोपी गिरफ्तार:गोंडा पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक बरामद कर युवक को भेजा जेल

    16 hours ago

    1

    0

    गोंडा में बार-बालाओं को बंदूक की नोक पर नोट लगाकर पैसे देने के वायरल वीडियो को लेकर दैनिक भास्कर पर चली खबर का बड़ा असर हुआ है। पूरे मामले मोतीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोतीगंज पुलिस ने आरोपी अमरनाथ तिवारी उर्फ चचऊ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की है। धानेपुर थाना क्षेत्र के खरिया उज्जैनी कला निवासी अमरनाथ तिवारी को मोतीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। यह घटना बीते 16 फरवरी को मोतीगंज थाना क्षेत्र की छाछपारा कानूनगो ग्राम पंचायत के किशुन पुरवा गांव में एक तिलक उत्सव कार्यक्रम के दौरान हुई थी। अमरनाथ तिवारी का बार-बालाओं को बंदूक की नोक पर नोट लगाकर पैसे देते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मोतीगंज थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव और कहोबा चौकी प्रभारी तेज नारायण गुप्ता को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मोतीगंज पुलिस ने परसपुर थाना क्षेत्र के राम रंगीली पूर्व निवासी अक्षय कुमार पांडे की बंदूक बरामद की है, जिसका इस्तेमाल अमरनाथ तिवारी ने पैसे देने के लिए किया था। सीओ सदर शिल्पा बर्मा ने बताया कि तिलक कार्यक्रम में लाइसेंसी बंदूक के दुरुपयोग को लेकर के वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले में जांच कराई गई और अब तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गई है। मामले की आगे की जांच कहोबा चौकी इंचार्ज तेज नारायण गुप्ता कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में RSS प्रमुख का संवाद:डॉ. मोहन भागवत बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवसाय नहीं, सबके लिए सुलभ हों
    Next Article
    पंकज चौधरी बोले- आपके उम्र में मैं सांसद बना था:गोरखपुर में कहा- कंटेंट क्रिएशन के लिए युवाओं को अवसर मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment