Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवर पर अश्लील हरकत, चाकू से हमला करने का आरोप:पति ने पीड़िता को तीन तलाक देकर घर से निकाला, SSP के आदेश पर FIR

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने देवर पर अश्लील हरकत, दुष्कर्म के प्रयास और चाकू से हमला कर दो अंगुलियां काटने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पति द्वारा कथित रूप से तीन तलाक देकर घर से निकालने का भी मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दहेज की मांग और उत्पीड़न का आरोप पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 4 अगस्त 2019 को औरैया जिले के कुदर कोट निवासी मोहम्मद आमिर से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त 2 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी जाती थी। विवाहिता का आरोप है कि उसके देवर राहुल उर्फ आसिफ ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जब उसने इसकी शिकायत पति और ससुराल पक्ष से की तो उसे ही मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि देवर ने चाकू से हमला कर उसकी दो अंगुलियां काट दीं। इसके बाद 13 फरवरी की रात उसने दुष्कर्म का प्रयास भी किया। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बाद पति मोहम्मद आमिर ने अपने पिता यामीन, भाई छोटू उर्फ सोहिल, आसिफ और बहन कशिश के कहने पर उसे तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया- एसएसपी के आदेश पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कैब ड्राइवर ने नीट छात्रा से रेप किया:प्रेग्नेंट होने पर मंदिर में शादी की, बेटी पैदा हुई तो छोड़कर भागा
    Next Article
    राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने की मांग पर सुनवाई:ब्रिटिश नागरिकता रखने का आरोप में लखनऊ कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment