Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:चूहे ने अपार्टमेंट में आग लगाई, भाइयों ने कलेक्ट्रेट में पेट्रोल डाला; पत्नी-बेटे की हत्या कर जान दी

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर ट्रेन से कटकर जान दे दी। गोविंद नगर स्थित साई विला अपार्टमेंट के 5वें फ्लोर में भीषण आग लग गई। 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। चकेरी थाना क्षेत्र में डंपर और कार की आपस में टक्कर हो गई। दोनों वाहन चालकों में मुआवजे को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो कार सवारों ने डंपर चालक-परिचालक का किडनैप कर लिया। कानपुर की ऐसी कल की 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1: पत्नी-बेटे की रिटायर फौजी ने गोली मारकर हत्या की:खुद रेलवे लाइन पर लेटकर सुसाइड किया, कानपुर की वारदात कानपुर में रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और ट्रेन के नीचे लेटकर जान दे दी। वारदात का पता उस वक्त चला, जब पुलिस बाइक के नंबर से फौजी की पहचान कर उसके घर पहुंची। घर के अंदर जाने पर पत्नी और बेटे की फर्श पर लाश मिली। पत्नी के सिर और बेटे के सीने में गोली मारी गई थी। किचन से बेडरूम तक खून फैला हुआ था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अफसरों को इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर 2: गोविंद नगर के साई विला अपार्टमेंट में भीषण आग:मंदिर में जल रहा दीपक चूहे ने गिराया, 3 गाड़ियों ने पाया काबू, गृहस्थी खाक गोविंद नगर स्थित साई विला अपार्टमेंट के 5वें फ्लोर में सोमवार तड़के मंदिर में जल रहा दीपक गिरने से फ्लैट में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने कमरे में रखी लकड़ी की अलमारी और बिस्तरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में लपटें रूफ टॉप तक पहुंच गई। लपटें उठती देख इलाकाई लोगों ने गोविंद नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जानकारी पर 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। पढ़ें पूरी खबर 3: कार सवारों ने डंपर चालक-परिचालक को किडनैप किया:कानपुर हाईवे पर वाहनों के टकराने के बाद विवाद हुआ, टोल पर छोड़कर भागे कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात डंपर और कार की टक्कर के बाद विवाद हो गया। मुआवज़े को लेकर हुए झगड़े में कार सवारों ने डंपर चालक अनिल यादव और परिचालक रणधीर सिंह का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। पुलिस ने सोमवार को दोनों को बरामद कर लिया। घटना रामादेवी फ्लाईओवर के ऊपर हुई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में मुआवज़े को लेकर कहासुनी शुरू हुई, आरोप है कि कार सवारों ने डंपर चालक और परिचालक की पिटाई की। उन्हें जबरन अपनी कार में बिठाकर फतेहपुर की ओर ले गए। पढ़ें पूरी खबर 4: कलेक्ट्रेट में भाइयों ने आत्मदाह का प्रयास किया:पेट्रोल डालते ही पुलिस ने पकड़ा, पीड़ित बोले- मुझे मर जाने दो, आवास विकास जमीन नहीं दे रहा कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 2 सगे भाइयों ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। फिर माचिस जलाकर आत्मदाह का प्रयास किया। तभी गार्ड ने भाइयों के हाथ से पेट्रोल की बोतल और माचिस छीन ली। भाई बोले- मुझे मर जाने दो। मेरी जमीनों को बेच डाला है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जानकारी पर डीएम ने दोनों भाइयों को पास बुलाया। भाइयों ने बताया कि पाटीदारों ने मेरी 9 बीघा जमीन पर कब्जाकर लिया है। जमीन का कुछ हिस्सा बेच भी दिया है। मैं लगातार तहसील और थानों के चक्कर लगा रहा हूं। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने दोनों भाइयों को जांच कराकर न्याय दिलाने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर 5: कृषि भूमि पर दबंगों ने कब्जा किया:चौबेपुर के किसान बोले- हत्या की धमकी दी, 5 लाख की रंगदारी मांगी कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर बैरा गांव में एक किसान की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान विश्वनाथ पुत्र सालिकराम ने गांव के कुछ दबंगों पर वर्षों से जमीन हड़पने की कोशिश करने, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सोमवार को किसान ने डीसीपी से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। विश्वनाथ के अनुसार, गाटा संख्या 203 की उनकी कृषि भूमि पर वर्ष 2017 में रघुवीर नामक व्यक्ति ने करीब 1.25 बिस्वा जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर 6: कानपुर पुलिस ने 101 गायब मोबाइल बरामद किए:25 लाख कीमत के फोन मालिकों को लौटाए, पुलिस को मिठाई खिलाकर बोले- धन्यवाद कानपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 101 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल मालिकों को बड़ी राहत मिली है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदा मोबाइल की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की सहायता से इन मोबाइलों को ट्रेस किया गया। बरामद किए गए 101 फोनों में स्मार्टफोन और कीपैड मोबाइल दोनों शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर 7: कानपुर में कल 12 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन:ग्रीनपार्क, फूलबाग और बड़ा चौराहा पर सख्ती, जानिए नया रूट प्लान बार एसोसिएशन चुनाव के चलते कानपुर में कल मंगलवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे रहेगी। चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारु संपन्न कराने के लिए कचहरी और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित या परिवर्तित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से समय से पहले निकलने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। जेएनके इंटर कॉलेज (चेतना चौराहा के पास), गैस गोदाम ग्राउंड (लठ्ठा कोठी के पास), नगर निगम इंटर कॉलेज (एमजी कॉलेज चौराहा के पास), डीएवी कॉलेज ग्राउंड (मधुवन तिराहा के पास) और मकराबर्टगंज हॉस्पिटल पार्किंग (मर्चेंट चैंबर के सामने) में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पढ़ें पूरी खबर 8: निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट बोले-सनातनी पार्टी का विकल्प देंगे:बरेली पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री का दावा- BJP का 50% कोर वोटर छोड़ा; जीरो सीट मिलेगी निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री रविवार को बरेली पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वे सीधे परशुराम धाम पहुंचकर दर्शन किए। अग्निहोत्री के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। हाल ही में उन्होंने नए राजनैतिक दल का ऐलान किया है। दैनिक भास्कर ने अलंकार अग्निहोत्री से भविष्य की रणनीति सहित कई मुद्दों पर बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बिना नाम लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह पर जमकर निशाना साधा। कहा- दो गुजरातियों ने देश को नुकसान पहुंचाया है। वे देशी आतंकवादी हैं। बताया कि वे लोगों को 'सनातनी पार्टी' के रूप में विकल्प देंगे जिसमें जातिवाद के लिए कोई स्थान नहीं होगा। 2027 में यूपी की सभी सीटों पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी। मुझे सभी सनातनी लोगों का समर्थन मिल रहा है। आज मैंने काउंट किया तो पता चला हमारा नेटवर्क 9 राज्यों तक फैल चुका है। इसमें जनरल, ओबीसी, सनातनी और किसान यूनियन के विभिन्न संगठनों से लेकर व्यापार मंडल तक शामिल हैं। अब हम एक ऐसी सनातनी परंपरा स्थापित कर रहे हैं। जिसमें सामान्य और ओबीसी वर्ग दोनों को सम्मान मिले और डिवाइड एंड रूल की राजनीति खत्म हो सके। 2027 में हम पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसमें सनातनी एससी, ओबीसी और जनरल-सभी लोग हमारा अंग होंगे और उनका स्थान होगा। हम अपनी पहचान के साथ या तो अलग चुनाव लड़ेंगे या जो भी उत्तम व्यवस्था होगी (गठबंधन), उस पर विचार करेंगे। 9: यूपी बोर्ड एग्जाम- कानपुर के 124 सेंटर पर होगी परीक्षा:डबल लॉक में प्रश्नपत्र रखे गए, CCTV से निगरानी, 92 हजार स्टूडेंट बैठेंगे यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। कानपुर में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली। परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए दो कंट्रोलरूम बनाए गए हैं। अगर किसी सेंटर पर कोई समस्या आएगी तब भी इसी कंट्रोलरूम को सूचित करना होगा। जीजीआईसी चुन्नीगंज में बने कंट्रोलरूम से एग्जाम सेंटर की सीसीटीवी के जरिए ऑनलाइन निगरानी शुरू हो गई है। क्यों की सभी केन्द्रों पर बोर्ड परीक्षा के पेपर पहुंच चुके हैं। वहीं, दूसरा कंट्रोल रूम जीआईसी चुन्नीगंज में भी बनेगा, जिसमें फोन पर शिकायत दर्ज होने पर उनका निस्तारण किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 10: कानपुर में फिर मौसम बिगड़ेगा, 2 दिन बारिश का अलर्ट:अधिकतम पारा 27°C पार, 40 की स्पीड में हवा चलेगी; रविवार सबसे गर्म दिन रहा कानपुर में एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 17-18 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाएंगे, बारिश भी होगी। करीब 30 से 40 की स्पीड में हवा भी चल सकती है। रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा रहा। यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहम्मदगंज में अवैध मदरसे पर बवाल के बीच ग्राउंड रिपोर्ट:ग्रामीणों ने घरों के बाहर लिखे 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
    Next Article
    ओलिंपियन सुमित-सोनिका की 14 साल पहले शुरू हुई लव स्टोरी:सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में मिले, पहली नजर में दिल दे बैठे, 2014 में कॉल करके किया प्रपोज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment