Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बार काउंसिल उपाध्यक्ष और इंस्पेक्टर के बीच झड़प, VIDEO:बोले- वकील को कोई हाथ नही लगाएगा, मेरे नाम मुकदमा लिखवा दो

    3 hours ago

    1

    0

    किदवई नगर में सामने आए फर्जी मार्कशीट गिरोह कांड में सोमवार शाम थाने लाए गए अधिवक्ता बाबूपुरवा के अजीतगंज निवासी शमशाद अली की पैरवी में यूपी बार काउंसिल उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय सहित दर्जनों अधिवक्ता थाने पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भिड़ गए और शमशाद को साथ में ले जाने की बात पर अड़ गए। इस दौरान किदवई नगर इंस्पेक्टर और अधिवक्ता अनुराग पांडेय के बीच तीखी झड़प हुई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम अधिवक्ता शमशाद अली को थाने के अंदर लेकर जाने लगे तो अधिवक्ता अनुराग पांडेय ने विरोध किया, इंस्पेक्टर बोले कि मुकदमा लिखवा दो। जिस पर अधिवक्ता ने कहा कि अनुराग पांडेय मेरा नाम है, मेरे नाम पर मुकदमा लिखवा दो। इंस्पेक्टर बोले कि–मैं जानता हूं, जिस पर अनुराग पांडेय ने कहा कि– मैं चाहता हूं कि आप मेरे खिलाफ मुकदमा लिखवा दो… इंस्पेक्टर शमशाद अली को पकड़ कर थाने ले जाने लगे, तो अनुराग पांडेय बीच में आ गए और बोले कि– वकील है कोई हाथ नहीं लगाएगा, बहुत हो गया… करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने शमशाद को यूपी बार काउंसिल के उपाध्यक्ष व मेयर पुत्र अधिवक्ता अनुराग पांडेय के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद मामला शांत हो सका। मंगलवार को पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच नोक-झोंक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हालांकि दैनिक भास्कर एप इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पहले देखिए घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला किदवई नगर पुलिस ने 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्यों के नामी विश्वविद्यालयों की फर्जी तरीके मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का राजफाश किया, पुलिस को 1000 मार्कशीट भी मिली थीं। इसमें सरगना रायबरेली का शैलेंद्र कुमार, कौशांबी निवासी नागेंद्र मणि त्रिपाठी, गाजियाबाद के जोगेंद्र और शुक्लागंज के अश्वनी कुमार को गिरफ्तार करके 19 फरवरी को जेल भेज दिया गया था। जबकि इससे जुड़े शुभम दुबे, शेखू, छतरपुर निवासी मयंक भारद्वाज, हैदराबाद का मनीष उर्फ रवि और गाजियाबाद निवासी विनीत अब भी फरार हैं। वहीं, जेल गए आरोपियों ने पूछताछ में शहर के 10 कथित अधिवक्ताओं को भी डिग्री देने की बात कबूल की थी। इसमें बाबूपुरवा के अजीतगंज निवासी शमशाद अली का नाम सामने आया था। इस पर मामले की जांच कर रही एसआइटी के दरोगा सोमवार शाम पूछताछ के लिए शमशाद को थाने लेकर आए थे। इस बात की जानकारी शमशाद के समर्थकों को हुई तो पैरवी के लिए पुलिस के पास फोन पहुंचने लगे। सोमवार देर रात मेयर पुत्र अधिवक्ता अनुराग पांडेय भी साथियों के साथ किदवई नगर थाने पहुंचे गए, और मुंशियाने में बैठे शमशाद को साथ ले जाने लगे, इस पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम से तीखी बहस हुई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने शमशाद को अनुराग पांडेय के सुपुर्द कर दिया। हंगामे के बीच बाबूपुरवा में धोखाधड़ी का मुकदमा हुआ दर्ज SIT की ओर से पूछताछ के लिए शमशाद अली को किदवई नगर थाने लाया गया, तो कुछ देर बाद साथी हंगामा करने पहुंच गए। इसी बीच सोमवार देर शाम शमशाद अली और उसके साथी राकेश अवस्थी पर दूसरे की जमीन को कूटरचित दस्तावेज दिखाकर 32 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की गई। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि विष्णुपुरी अमन पटेल कॉम्पलेक्स निवासी बृजेंद्र नाथ मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि अजीतगंज बाबूपुरवा निवासी राकेश अवस्थी ने अजीतगंज में ही भवन संख्या 130/307 और 130/307(2) को अपनी जमीन बताते हुए बेचने की बात कही। इस पर 9-11-2020 को चार लोगों ने मिलकर 6 लाख रुपये नगद देकर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया। इसके बाद राकेश अवस्थी से100 रुपये के स्टांप पर 717 वर्ग गज जमीन 32 लाख रुपये में सौदा किया। हालांकि बाद में राकेश ने अजीतगंज निवासी शमशाद अली के माध्यम से जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट अपने 7-05-2022 को नारायण भदौरिया को कर दिया। आरोप है जानकारी होने पर विरोध किया तो नारायण का नाम लेकर शमशाद धमकाने लगा। बाद में जानकारी हुई कि जमीन तो अभिलेखों में रामानंद गुप्ता और उनके वारिसानों के नाम पर दर्ज है। आरोप है कि राकेश अवस्थी और शमशाद विवादित जमीनों की खरीद और बिक्री करते हैं। इंस्पेक्टर अरुण के मुताबिक, तहरीर के आधार पर जालसाजी, धमकाने, अमानत में खयानत, समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यमंत्री के बेटे की कार से कुचले युवक की मौत:ललितपुर में 26 जनवरी को हुआ हादसा, दो की पहले ही जा चुकी जान
    Next Article
    सेटलमेंट के लिए 250 करोड़ की एलिमनी देने को तैयार थलपति विजय? पत्नी संगीता ने दी थी तलाक की अर्जी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment