Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाज़ारों में स्किन-फ्रेंडली और बैक्टीरिया-फ्री गुलाल की बढ़ी डिमांड:गुलाल बम और सिलेंडर बने युवाओं की पहली पसंद, ठाकुर जी के लिए छोटी पिचकारी का भी है ट्रेंड

    2 hours ago

    1

    0

    शहर के बाजारों में होली की रौनक अब साफ दिखाई देने लगी है। दुकानदारों ने त्योहार को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस बार ग्राहकों के लिए कई नए और आकर्षक आइटम बाजार में उतारे गए हैं। दुकानदारों के अनुसार, पारंपरिक रंगों के साथ-साथ इस बार अलग-अलग डिजाइन और आकार की नई पिचकारियां ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं। शॉवर पिचकारी, छोटे पैक में गुलाल और विभिन्न पैकिंग में रंगों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। इस बार गुलाल बम, गुलाल सिलेंडर और गुलाल गन खास ट्रेंड में हैं। बताया जा रहा है कि इस तरह के आइटम मथुरा-वृंदावन के मंदिरों की होली में इस्तेमाल किए जाते हैं, जिससे युवाओं में इनकी खास डिमांड देखी जा रही है। बाजार में एक नया धार्मिक ट्रेंड भी नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपने ठाकुर जी और लड्डू गोपाल के लिए छोटी पिचकारी और बाल्टी खरीदने पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि लड्डू गोपाल की पिचकारी की विशेष मांग है। जो श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन नहीं जा पाते, वे यहीं से अपने आराध्य के लिए होली का सामान खरीद रहे हैं। खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। केमिकल युक्त रंगों से त्वचा और बालों को होने वाले नुकसान को देखते हुए इस बार हर्बल और ऑर्गेनिक रंगों की मांग भी बढ़ी है। दुकानदारों के मुताबिक, स्किन-फ्रेंडली और बैक्टीरिया-फ्री ऑर्गेनिक गुलाल उपलब्ध है। नवजात बच्चों के लिए विशेष फ्रूट कलर भी बाजार में आए हैं। इनमें स्टार फ्रूट से बना हैंड-रब्ड ऑर्गेनिक रंग भी शामिल है, जिसे पूरी तरह सुरक्षित और प्राकृतिक बताया जा रहा है। कुल मिलाकर, इस बार होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि नए ट्रेंड और सुरक्षित विकल्पों के साथ उत्साह और आस्था का भी पर्व बनती नजर आ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद की यूनिवर्सिटी ने डिग्री जारी करने से किया इनकार:कानपुर फर्जी डिग्री केस में जांच तेज, मार्केटिंग करता था आरोपी विनीत
    Next Article
    पहले बेटे को मारा, फिर बॉयफ्रेंड का कत्ल किया:मेरठ में पत्नी बोली- पति शराब पीकर बहुत पीटता था; छूटा तो मुझे मार डालेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment