Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बार सभागार और पुस्तकालय निर्माण की मांग:महराजगंज बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम योगी, जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन

    17 hours ago

    1

    0

    सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, महराजगंज के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बार सभागार और पुस्तकालय भवन के निर्माण की मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए आधुनिक बार सभागार और समृद्ध पुस्तकालय की आवश्यकता है। इससे अधिवक्ताओं को अध्ययन, बैठकों और अन्य न्यायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। अध्यक्ष समेत वरिष्ठ अधिवक्ता रहे मौजूद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व महामंत्री एवं जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बार सभागार और पुस्तकालय का निर्माण लंबे समय से अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग रही है। सीएम बोले- सरकार करेगी पूरा सहयोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और कहा कि बार सभागार एवं पुस्तकालय भवन के निर्माण में सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने जताया आभार मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने उनका आभार व्यक्त किया। बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन से जनपद के अधिवक्ताओं में उम्मीद जगी है कि बार सभागार और पुस्तकालय का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिससे न्यायिक कार्यों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन की चपेट में आने छात्रा की मौत:जालौन में ट्रैक पार करते समय समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    दिव्यांग पर फरसे से हमले का आरोप: सिर फटा:उंगली में फ्रैक्चर; बांदा एसपी से हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment