Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन की चपेट में आने छात्रा की मौत:जालौन में ट्रैक पार करते समय समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    15 hours ago

    1

    0

    जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौक गांव में बुधवार शाम एक 12 वर्षीय छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्रा गांव के पास झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छात्रा की पहचान छौक गांव निवासी अरविंद की पुत्री अनन्या के रूप में हुई है, जो कक्षा 7 में पढ़ती थी। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे अनन्या गांव के समीप स्थित झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान झांसी और कानपुर की ओर से आ रही बरौनी मेल और एक मालगाड़ी को देखकर वह घबरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रेनों के एक साथ आने से अनन्या रेलवे ट्रैक के बीच फंस गई और स्थिति का आकलन न कर पाने के कारण ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। मृतक छात्रा के भाई विवेक ने बताया कि अनन्या परिवार की इकलौती बहन थी और पढ़ाई में होशियार थी। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। इस असमय घटना से परिवार सदमे में है। मां सुनीता सहित अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में भी शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में निजी अस्पताल में गर्भस्थ शिशु की मौत:इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा; जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग
    Next Article
    बार सभागार और पुस्तकालय निर्माण की मांग:महराजगंज बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम योगी, जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment