Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिव्यांग पर फरसे से हमले का आरोप: सिर फटा:उंगली में फ्रैक्चर; बांदा एसपी से हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने की मांग

    18 hours ago

    1

    0

    बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित का कहना है कि हमले में गंभीर चोटें आने के बावजूद पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराएं नहीं लगाईं। उसने आरोपियों की गिरफ्तारी, मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक घटना 19 जुलाई 2026 की रात करीब 9:15 बजे की है। वह शौच के लिए गया था, तभी गांव के गंगाराम यादव, लालाराम यादव, गंगाराम के साले और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे घेर लिया। आरोप है कि लालाराम ने फरसे से उसके सिर पर वार किया, जिससे सिर फट गया और उंगली में फ्रैक्चर हो गया। दूसरे आरोपी ने भी फरसे से हमला किया। बचाव के दौरान उसकी एक उंगली कट गई और सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित का आरोप है कि गंगाराम तमंचा लेकर खड़ा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया घायल को डायल-112 की मदद से पहले बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि वह अभी भी उपचाराधीन है, लेकिन पुलिस ने मामले में केवल सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जमीन कब्जाने और परिवार से मारपीट का भी आरोप शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पहले सड़क किनारे स्थित उसकी कीमती जमीन पर धोखाधड़ी से कब्जा कर लिया और उसका भुगतान भी नहीं किया। उसने ग्राम प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से जमीन पर कब्जा कराने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित का यह भी कहना है कि उसकी पत्नी के साथ मारपीट, अभद्रता, कपड़े फाड़ने और उसकी दुकान में आग लगाने जैसी घटनाएं भी पहले हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। एसपी से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाने, सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार सभागार और पुस्तकालय निर्माण की मांग:महराजगंज बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम योगी, जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों ने कुलपति कार्यालय घेरा:बोले- साइबर लाइब्रेरी का AC खराब, इंटरनेट बंद; 2 दिन का अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment