Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी हत्याकांड- आरोपी ने सिर भूना, आंखें-गाल खाए:पोस्टमार्टम हाउस में पिता बोले- नरभक्षी की तरह मेरे बेटे को मार डाला

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले के टिकैतनगर स्थित परसवाल गांव में शनिवार को हुई बर्फ विक्रेता बबलू की हत्या के मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों और चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी ने न सिर्फ बबलू का सिर धड़ से अलग किया, बल्कि उसे चूल्हे में भूनकर उसकी आंखें और गाल भी नोचकर खा लिए। घटना के समय मौजूद चचेरे भाई ने पूरा वाक्य बताया था। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद ग्राम प्रधान दुर्गेश कुमार निषाद ने बताया कि आरोपी इतना क्रूर था कि सिर काटने के बाद वह उसे झोपड़ी में ले गया। जब पुलिस मौके पर पहुँची तो वह कटा हुआ सिर चूल्हे की आग में जल रहा था। परिजनों का दावा है कि वहां का मंजर ऐसा था कि आरोपी ने सिर के मांस को नोचा था। मौके पर मौजूद अनिल राजभर ने भी इस खौफनाक मंजर की तस्दीक की। मृतक के पिता पुनवासी राजभर और ग्राम प्रधान दुर्गेश कुमार निषाद ने आरोप लगाया है कि आरोपी शंकर यादव ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। उनके बयानों के बाद इस घटना को 'नरभक्षी' जैसी दरिंदगी करार दिया जा रहा है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के पिता पुनवासी राजभर ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बबलू ने उनसे घर के खर्च के बारे में पूछा था, जिस पर पिता ने उसे गर्मी के मौसम में बर्फ (आइसक्रीम) बेचने की सलाह दी थी। पिता ने बताया कि 55 वर्षीय आरोपी शंकर यादव ने बबलू से बर्फ खरीदी थी। जब बबलू ने अपने पैसे मांगे, तो शंकर यादव ने बांके से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बबलू अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और अपने परिवार के साथ एक छोटी टिन शेड की झोपड़ी में रहता था। उसकी मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चे, जिनकी उम्र 10 साल से कम है, अनाथ हो गए हैं। अब उसकी पत्नी और बच्चों के पास कोई सहारा नहीं बचा है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब बबलू का शव गांव पहुंचा, तो हर आंख नम थी और हर दिल में आक्रोश देखा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर शोभायात्रा:सदर विधायक मनीष असीजा ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
    Next Article
    आगरा में गुआवा ग्लोरी मिर्ची के अनोखे स्वाद की आइसक्रीम:3 साल से जीत रही बेस्ट फ्लेवर का अवार्ड , संजय प्लेस में अप्सरा आइसक्रीम पार्लर का उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment