Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण:स्टेट रिव्यू टीम को स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं मिली कोई कमी, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर में स्टेट रिव्यू टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेलारायगंज और किशुनदास का निरीक्षण किया। डॉ. अश्विनी मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं, व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, अभिलेखों के रखरखाव और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी। इसके साथ ही ओपीडी, दवा वितरण, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग और अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण में किसी तरह की कमी नहीं मिली। टीम ने नियमित टीकाकरण सत्र का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मनाया बाल दिवस:बच्चों ने अंतरिक्ष की दुनिया को करीब से जाना, ग्रहों और तारों के बारे में सीखा
    Next Article
    लखनऊ की छात्रा ने ISRO-परीक्षा में हासिल की 7वीं रैंक:बिना कोचिंग घर पर की तैयारी, रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई कर पाई सफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment