Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Haldwani में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद Trishul Homestay सील, चार आरोपी गिरफ्तार

    3 hours from now

    1

    0

    उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक होमस्टे को शनिवार को सील कर दिया गया, जहां 16 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस बीच, मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक का संबंध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से होने की बात सामने आने के बाद संगठन ने सभी आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर देहरादून और हल्द्वानी में प्रदर्शन किया।पुलिस ने बताया कि बिना पहचान पत्र सत्यापन के नाबालिग लड़की को कमरा उपलब्ध कराने तथा उसका इस्तेमाल दुष्कर्म के लिए होने पर सख्त रूख अपनाते हुए पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुखानी क्षेत्र में स्थित त्रिशूल होमस्टे के पूरे परिसर को सील कर दिया। पुलिस ने बताया कि होमस्टे के खिलाफ संचालन तथा अन्य अनियमितताओं के संबंध में वैधानिक कार्यवाही जारी है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि महिला और बच्चों के खिलाफ अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत, अपराधियों और उन्हें ठिकाना उपलब्ध कराने वालों पर पुलिस की ओर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।इससे पहले, इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में से एक, धीरज बिष्ट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का एक नेता है। बिष्ट हाल में हुए हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी था, हालांकि, उसे चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।अन्य आरोपियों की पहचान नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के रूप में हुई है। पीड़िता के परिजन की ओर से बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने नाबालिग को डराया-धमकाया और मुखानी क्षेत्र के एक होमस्टे में ले जाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस बीच, एबीवीपी ने इस जघन्य घटना के खिलाफ शनिवार को देहरादून और हल्द्वानी में प्रदर्शन कर आरोपियों के पुतले फूंके और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।एबीवीपी ने घटना की निंदा करते हुए पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिलने की भी मांग की। एबीवीपी नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी बिष्ट पहले छात्र संघ चुनाव का उम्मीदवार रह चुका है, लेकिन फिलहाल वह संगठन में किसी भी पद पर नहीं हैं। उन्होंने इस मामले में शामिल बिष्ट सहित सभी आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच किए जाने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।एबीवीपी उत्तराखंड के प्रदेश सचिव यशवंत पंवार ने कहा, “हल्द्वानी में नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। ऐसे गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। एबीवीपी मांग करता है कि प्रशासन त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए।” पंवार ने कहा कि एबीवीपी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mission Shikshit Arunachal: स्कूलों के कायाकल्प को 1500 करोड़, मेडल विजेताओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
    Next Article
    BJP के खिलाफ UP में Congress ने SP से मांगी 181 सीटें, Akhilesh Yadav का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment