Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में बच्चों के झगड़े में पिता की हत्या:बेटी बोली- पापा का गला सरिया से तब तक दबाया, जब तक जान नहीं गई

    1 day ago

    3

    0

    बाराबंकी में बच्चों के झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। करीब 4-5 लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। पत्नी बचाने आई तो उसको भी बुरी तरह से मारा। मृतक की 11 साल की बेटी ने बताया- हमलावरों ने पापा को लाठी मारकर जमीन पर गिरा दिया। फिर उनके गले पर सरिया रखकर दो लोग दोनों तरफ बैठ गए। सरिया को तबतक दबाते रहे जबतक पापा की मौत न हो गई। गुरुवार देर रात की यह घटना जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर लोनी कटरा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान त्रिलोकपुर गांव के रज्जू गौतम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रज्जू के घर के दरवाजे पर पानी के नल की टोटी लगी है। सुबह बच्चों के बीच टोटी को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। लेकिन देर शाम को छोड़ दिया। थाने से छूटने के बाद आरोपियों ने हत्या कर दी। जानिए पूरा मामला... रज्जू गौतम (48) अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुर गांव में रहते थे। परिवार में पत्नी माया देवी और तीन बच्चे वैष्णवी (11), ऋतिक (9) और सौम्या (7) हैं। रज्जू मजदूरी करते थे। उनके घर से करीब 50 मीटर दूर उनके चचेरे भाई मनोज का भी घर है। दोनों परिवारों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसे लेकर रज्जू ने पुलिस से शिकायत भी की थी। गुरुवार सुबह उनके बच्चों का चचेरे भाई मनोज के बच्चों से नल की टोटी को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई। शाम को पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया मारपीट की शिकायत पुलिस से की गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को थाने ले गई, लेकिन शाम को उन्हें छोड़ दिया। रात करीब 9 बजे आरोपी लाठी-डंडे लेकर रज्जू के घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रज्जू के साथ मारपीट शुरू कर दी। 'पापा का गला सरिया से दबाए रखा, जब तक वो मर नहीं गए' रज्जू की 11 साल की बेटी वैष्णवी ने बताया, 'रात में शराब के नशे में कई लोग लाठी-डंडे और सरिया लेकर पहुंचे। आरोपियों ने पापा को पहले लाठियों से पीटा। मम्मी बचाने गईं तो उन्हें भी मारा। इसके बाद पापा को जमीन पर गिरा दिया। उनके गले पर सरिया रखकर दोनों तरफ बैठ गए और दबाए रखा, जब तक वो मर नहीं गए।' इस दौरान बीच-बचाव करने आए कई लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- प्रेमिका के पिता ने प्रेमी के ताऊ को मार डाला:बदायूं में बेटों के साथ मिलकर फावड़े से किया हमला, बेटी के साथ न चलने से नाराज थे बदायूं में गुरुवार को प्रेमी के ताऊ की प्रेमिका के पिता समेत 5 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। शाम करीब 6 बजे प्रेमी का ताऊ अवधेश घर से थोड़ी दूर स्थित घेर (द्वार) की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान प्रेमिका के पिता समेत 5 लोग वहां पहुंच गए। आरोपियों और अवधेश के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने फावड़े और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से अवधेश जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घेर से कुछ ही दूरी पर काम कर रहे उनके पिता ने चीख सुनी तो मौके पर पहुंचे। वहां अवधेश लहूलुहान हालत में पड़े थे। उन्होंने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीके इंटर कॉलेज मैदान में लगेगा पटाखा बाजार:डीएम ने किया निरीक्षण, दुकानों के पास पार्किंग और अग्निशमन व्यवस्था रहेगी
    Next Article
    राइस मिल में छापते थे नकली नोट, STF ने पकड़ा:श्रावस्ती में दिवाली 1.74 लाख के नोट, प्रिंटर-छपाई का सामान मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment