Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में चलती कार में आग, ड्राइवर जिंदा जला:4 घंटे जलता रहा, सिर्फ हड्डियां मिलीं, 4 महीने पहले खरीदी थी नई CNG कार

    20 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में चलती कार में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे लोगों ने जलती कार देखी तो भागकर मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट के बगल में शरीर की हड्डियां जल रही थीं। पुलिस ने कार नंबर से ड्राइवर की पहचान की। मृतक का नाम प्रदीप कुमार (45) है। वह बाराबंकी के प्यारेपुर का रहने वाले थे। 4 महीने पहले ही टाटा टियागो की सीएनजी मॉडल कार खरीदी थी। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग से कार जलकर राख हो गई। आग बुझाने के बाद कार में बची हड्डियों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक टीम भी राख-हडि्डयों को पॉलिथिन में पैक कर ले गई। प्रदीप कुमार लखनऊ एयरपोर्ट से सवारियों को बाराबंकी छोड़कर घर नोहरी का पुरवा मजरा डूडी लौट रहे थे। घर से 2 किमी पहले सफदरगंज थाना क्षेत्र में हादसा हुआ। घटनास्थल जिला मुख्यालय से 33 किमी दूर है। 2 तस्वीरें देखिए- 4 घंटे से ज्यादा जलती रही बॉडी, ड्राइविंग सीट के बगल में मिली सैदनपुर के रहने वाले मदन कुमार वर्मा ने बताया- जहां हादसा हुआ। वहां से मेरा घर 400 मीटर दूर है। रात 1.30 बजे तेज धमाके की आवाज आई थी, लेकिन ज्यादा कुछ समझ में नहीं आया। सुबह 6 बजे हम लोग टहलने निकले तो देखा कि कार जल रही थी। गेट अंदर से बंद थे। अंदर फंसा चालक पूरी तरह जल चुका था। कुछ हडि्डयां ही जलती हुई मिलीं। हमने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सुबह जब लोग पहुंचे तो कार पूरी जल चुकी थी। आग करीब-करीब बुझ चुकी थी, सिर्फ कार के अगले हिस्से में कुछ हडि्डयां जल रही थीं। पुलिस का मानना है कि आग करीब 4 घंटे पहले लगी थी। प्रदीप का शव ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट में मिला। पुलिस को आशंका है कि आग लगने के बाद गेट लॉक हो गए। प्रदीप बचने के लिए दूसरी तरफ आए होंगे, लेकिन वह दरवाजा खोलकर बाहर नहीं निकल पाए। प्रदीप के पिता का नाम श्रीराम था। प्रदीप तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दो छोटे भाई कुलदीप और लवकुश हैं। लवकुश भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष हैं। प्रदीप के माता-पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में पत्नी राधा के अलावा दो बेटियां नेहा और उमा, दो बेटे सुकेश और शिवा वर्मा हैं। दोनों बेटियों और बेटे सुकेश की शादी हो चुकी है। वह मूलपुर से सिरौली गौसपुर तहसील के नोहरी पुरवा मजरा डूडी के रहने वाले थे। पत्नी चीख-चीखकर रोई, भाई बोला- लाश भी नहीं देख पाए प्रदीप के छोटे भाई दरियाबाद से भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष लवकुश वर्मा ने बताया- वो हमारे बड़े भाई थे। घर के मुखिया थे। मैं उन्हें आखिरी बार देख भी नहीं पाया। भाभी ने बताया कि शाम को 4 बजे ही उनसे बात हुई थी। कहा था- आप लोग खाना खाकर सो जाना। मुझे आने में देर हो जाएगी। भाई ने भाभी के नाम पर गाड़ी खरीदी थी। ये गाड़ी स्वास्थ्य विभाग में चलाते थे। कभी-कभी एयरपोर्ट की तरफ से निकलते समय सवारियां बिठा लेते थे। कल रात को लखनऊ एयरपोर्ट से सवारियां लेकर बाराबंकी में छोड़ी थी। पत्नी राधा मौके पर पहुंचीं तो कार में जलती हडि्डयां देख चीख पड़ीं। वह पति की लाश देखने की जिद करते-करते बेहोश हो गईं। परिवार ने उसे मुश्किल से शांत कराया। आग लगने के बाद कार लॉक हुई, फॉरेंसिक टीम जांच कर रही सफदरगंज कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया- आग बुझाने के बाद कार के गेट खोले गए। अंदर से जली हुईं हडि्डयां मिलीं। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि आग लगने के बाद सभी गेट लॉक हो गए। जिसके चलते प्रदीप ने बगल वाली सीट से निकलने की कोशिश की। लेकिन वो गेट नहीं खोल सके। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है। ------------- ये खबर भी पढ़ें संत प्रेमानंद पर सवाल उठाने वाले फलाहारी बाबा कौन हैं?:सपा से भाजपा में आए, विराट-अनुष्का ने 5 करोड़ का सच बताया तो माफी मांगी “विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बुलाया गया था।” ये दावा करने वाले श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी बाबा अब पलट गए हैं। उन्हें माफी मांगनी पड़ी है।यह पहला मौका नहीं है, जब फलाहारी बाबा बैकफुट पर आए हों। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया तो श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भी चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व विधायक बोले-जनता जहर है, पीकर मर जाऊंगा:BJP में आएंगे थप्पड़बाज विधायक, Gen-Z सांसद का वादा-नेताओं को मंत्री बनाएंगे
    Next Article
    लखनऊ बाढ़-50 से ज्यादा कारें डूबीं, 3 लाख लोग प्रभावित:गोंडा में 7 हजार लोग बाढ़ में फंसे, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment